मुरैना में अफसर के घर छापा नोटों की गडि्डयां,जेवर और प्रापर्टी के कागजात मिले

मुरैना में अफसर के घर छापा नोटों की गडि्डयां,जेवर और प्रापर्टी के कागजात मिले

Share this News

मुरैना नगर निगम के लेखाधिकारी संतोष शर्मा के बसंत विहार मकान पर लोकायुक्त ने बुधवार सुबह छापा मारा। इसके साथ ही नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी और ग्वालियर तारागंज स्थित उनके मकान पर भी लोकायुक्त ने कार्रवाई की। मुरैना और ग्वालियर के मकानों से नोट की गडि्डयां और सोने के जेवर मिले हैं। अभी कार्रवाई चल रही है।

लोकायुक्त ने 3 लाख की रिश्वत लेते NRHM के इंजीनियर को किया गिरफ्तार

टीआई कवीन्द्र सिंह ने बताया कि छापे के दौरान संतोष के घर से बड़ी संख्या में कैश जो कि 500-500 के नोटों में है और सोना बरामद हुआ है। लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है। इस समय टीम के सदस्य नगर निगम कार्यालय में आ चुुके हैं। यहां वह संतोष शर्मा के कागजातों की जानकारी निकाल रहे हैं।

10 साल से एक ही पद पर
संतोष शर्मा मुरैना में लेखाधिकारी के पद पर पिछले 10 वर्षों से जमे हैं। इससे पहले वह कैलारस में CMO के पद पर पदस्थ थे। बताया जाता है कि ऊंची राजनीतिक पहुंच के कारण अभी तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

घर के बाहर तैनात पुलिस बल।
घर के बाहर तैनात पुलिस बल।
CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।