सागर. नरयावली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम एक युवक ने 5 साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान बालिका की दादी वहां पहुंचीं, तो आरोपित भाग निकला। इस घृणित घटना की सब तरफ निंदा की जा रही है और प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि भविष्य में ऐसे अपराध न हो पाएं।
यहां तालाब में तैरते हुए रावण का होता है दहन..
देर रात आरोपित को लिया हिरासत में
पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस की तत्परता से की गई कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
यहां दशहरा पर रावण को पूजा जाता है, साल में एक बार मैला भी लगता है..
बालिका के शोर पर पहुंची उसकी दादी
नरयावली थाना प्रभारी आनंद राज ने मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आरोपित रूपऊ अहिरवार गांव की 5 साल की बालिका को देवी विसर्जन चल समारोह दिखाने के बहाने अपने साथ मंदिर में ले गया। वहां उसने बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान बालिका की दादी उसे खोजते हुए मंदिर के पास पहुंचीं, तो बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे मंदिर में गईं। उन्हें देखकर आरोपित भाग निकला।
श्राप के कारण हुआ था रावण का जन्म, जानिए क्या कहते हैं धर्मग्रंथ..
घटना की जानकारी से आक्रोशित हुए गांव के लोग
जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद दादी बालिका को लेकर अपनी घर लौटीं और परिजनों इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद बालिका के परिजन एफआईआर कराने आए।बताया जाता है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए।
इलाज के बाद अभिनेता ऋषि कपूर एक खास लुक मेंं नजर आए, दो महीने बाद कटवा दी दाढ़ी..
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया। आरोपित के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 511 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। रात करीब 11 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
