देश के बुरे हालात के लिए ट्रम्प पर भड़के ओबामा

देश के बुरे हालात के लिए ट्रम्प पर भड़के ओबामा

Share this News
  • पूर्व राष्ट्रपति ने अपने पूर्व कर्मचारियों से डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन का समर्थन करने की अपील की
  • अमेरिका में महामारी से अब तक 80 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है, जबकि 13 लाख 47 हजार संक्रमित हैं

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिका दुनिया का सबसे प्रभावित देश है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने महामारी की वजह से देश के बुरे हालात के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे अराजक आपदा करार दिया। मप्र के श्योपुर में जमातियों को जबरन रखा क्वारंटाइन केंद्र में


ओबामा के पूर्व कर्मचारियों के साथ बातचीत का वीडियो कॉल लीक

अल जजीरा के मुताबिक, ओबामा के साथ शुक्रवार को हुई बातचीत का वेब कॉल लीक हो गया। इसका वीडियो सबसे पहले याहू न्यूज को मिला, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व कर्मचारियों से नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन का साथ देने का आग्रह किया। https://www.instagram.com/p/CAAf45slzfP/?igshid=1muh7csw4bwdp

हमारी लड़ाई कई चीजों के खिलाफ है: ओबामा

ओबामा ने कहा कि हम जिन चीजों के खिलाफ लड़ रहे हैं, वह है स्वार्थी, पिछड़ा, विभाजित होना और एक-दूसरे को दुश्मन के रूप में देखना। यह सब अमेरिकियों की जिंदगी में गहराई से शामिल होता जा रहा है। इसी वजह से वैश्विक संकट के लिए उठाए जा रहे कदम अनैतिक और दागदार है। यह अच्छी सरकारों के साथ भी बुरा होता। यह पूरी तरह से एक अराजक आपदा रही है।

अमेरिका में महामारी से अब तक 80 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है, जबकि 13 लाख 47 हजार संक्रमित हैं। कोरोना से निपटने में नाकाम रहने पर ट्रम्प प्रशासन की आलोचना की जा रही है। कहा जा रहा है कि राज्यों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। https://youtu.be/5Vh_Q5AA63I

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है