पड़ोसी दंपती बच्ची को लेना चाहता था गोद, मां ने बच्ची देने से इनकार किया तो कर लिया किडनैप

पड़ोसी दंपती बच्ची को लेना चाहता था गोद, मां ने बच्ची देने से इनकार किया तो कर लिया किडनैप

Share this News

भोपाल में 3 साल की बच्ची के अपहरण कर लिया गया है। यहां पिपलानी थाना क्षेत्र में दंपती बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया था, फिर वापस लौटा ही नहीं। दरअसल, आरोपी दंपती पड़ोस में रहने वाली बच्ची को गोद लेना चाहता था, लेकिन बच्ची की मां ने मना कर दिया।माता-पिता की सहमति से आरोपी दंपती ने करीब 8 महीने तक बच्ची को अपने पास रखा भी था। अब देर रात माता-पिता ने पिपलानी थाने में FIR दर्ज कराई है।

कैच आउट होने से गुस्साए बल्लेबाज ने बल्ले से फील्डर को पीटा, अबतक है बेहोश

ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि SOS पुलिया के पास रहने वाले अजय धुर्वे मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका दोस्त और पड़ोसी राजा उर्फ सलमान उनकी तीन साल की बेटी प्रीति धुर्वे को शुक्रवार सुबह अपने साथ खिलाने के बहाने घर ले गया। रात होने पर भी वह प्रीति को लेकर वापस नहीं आया, तो अजय राजा के घर पहुंचा। वहां मकान खाली मिला। पूरा सामान लेकर सभी गायब थे। तलाश करने के बाद जब राजा और प्रीति का पता नहीं चला, तो अजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

https://www.instagram.com/p/CNNGnFaIMYk/?utm_source=ig_web_copy_link

भोपाल के JP अस्पताल में लोग करते रहे वैक्सीन का इंतजार,रविवार सुबह 9 बजे न वैक्सीन पहुंची; न पूरा स्टाफ

प्रीति को गोद लेना चाह रहा था आरोपी

अजय ने बताया कि आरोपी राजा की शादी के काफी समय के बाद भी संतान नहीं है। वह प्रीति को गोद लेना चाहता था। इससे पहले वह अजय और उसकी पत्नी की सहमति से प्रीति को अपने घर पर करीब 8 महीने तक रखे रहा। TI पिपलानी चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके बाद प्रीति की मां ने बेटी को गोद देने से मना कर दिया। हालांकि अजय बेटी को गोद देने के पक्ष में था। इसे लेकर विवाद हुआ, तो वे बेटी को राजा के घर से लेकर आ गए थे

भोपाल नाइट कर्फ्यू में दुकान बंद करवाने पहुंची पुलिस पर खौलती चाय और पत्थर से हमला, ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

शहडोल के रहने वाले हैं दोनों

पुलिस के अनुसार दोनों परिवार शहडोल के रहने वाले हैं। पिपलानी में करीब 5 साल से रह रहे हैं। उनके बीच पारिवारिक संबंध भी अच्छे हैं। इसी कारण अजय राजा को बेटी गोद देने के लिए तैयार हो गया था। राजा की लोकेशन का पुलिस पता लगा रही है। छोला इलाके में उसके छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।