मप्र में दर्दनाक हादसा, हॉकी खिलाड़ियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

मप्र में दर्दनाक हादसा, हॉकी खिलाड़ियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

Share this News

मध्यप्रदेश के होशंगबाद में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एनएच 69 पर सात राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार की मौके पर मौत हो गई है और 3 गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

gjuop.PNG

घटना होशंगाबाद जिले के ग्राम रैसलपुर की है।सोमवार तड़के सुबह एमपी एकडेमी के सात खिलाड़ी ध्यानचंद्र ट्रॉफी में खेलने इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे, तभी एनएच 69 के रसैलपुर गांव के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादास कैसे हुआ यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि बोलेरो से कार की भिंड़त हो गई और ये हादसा हो गया।

महंगी गाड़ियों से हो रही तस्करी, कार में 10 लाख का डोडाचूरा ले जाते युवक हुए गिरफ्तार..

इस हादसे में 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घायल खिलाड़ियों को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल में भर्ती किया गया है।हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मोके पर पहुंच गए और राहत बचाव का कार्य शुरू किया इसके साथ ही स्थानीय लोगों मे हासदे की जानकारी होशंगावाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल खिलाड़ियों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

NCC की एक लाख सीटें बढ़ेंगी, सभी स्कूलों व कॉलेजों में दी जाएगी ट्रेनिंग..

हादसे का शिकार चारों खिलाड़ी भोपाल एमपी हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी थे।बताया जा रहा है कि इसमें से दो हाकी खिलाड़ी इटारसी के हैं। यह सभी हॉकी खिलाड़ी भोपाल साई हॉस्टल टीम से खेल रहे थे और रविवार को इन्होंने मैच भी जीता था और आज सुबह इनका फिर से मैच था। हादसे में मारे गए सभी खिलाड़ी ध्यानचंद ट्राफी में खेलने इटारसी से होशंगाबाद आ रहे थे इसी दौरान भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए।

asfdf.PNG

खेलमंत्री ने जताया दुख

हादसे की जानकारी लगते ही मध्यप्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने खिलाड़ियों के निधन पर शोक प्रगट किया है। वहीं, प्रदेश के कई नेताओं ने इन प्रतिभावन खिलाड़ियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।

मृतक खिलाड़ियों के नाम

शाहनवाज खान इंदौर

आदर्श हरदुआ, इटारसी

आशीष लाल,जबलपुर

अनिकेत,ग्वालियर

https://www.youtube.com/watch?v=Avq6CqRweSQ

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।