मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ने ले ली 6 लोगों की जान

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ने ले ली 6 लोगों की जान

Share this News

मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल राजधानी दिल्ली में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ने 6 लोगों की जान ले ली है

राजधानी दिल्ली में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक के भतीजे को मार झाड़ियों में फेंका शव,मध्य-प्रदेश के खरगोन की घटना

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 15 साल की लड़की के साथ ही एक अन्य शख्स का इलाज चल रहा है।
जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में कुछ लोग अचेत मिले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है