Monkeypox News: दिल्ली में शुरु हुआ मंकीपॉक्स पीड़ितों का इलाज,पीड़ित मरीजों के लिए बनाया अलग वार्ड

    70 से ज्यादा देशों में फैला मंकीपॉक्स,ग्लोबल इमरजेंसी घोषित
    Share this News

    Monkeypox News: दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल शुरु हुआ मंकीपॉक्स पीड़ितों का इलाज

    Monkeypox News: केरल में मंकीपॉक्स संक्रमित मिलने के बाद अब वह तेजी से दिल्ली में बढ़ने लगा है जिसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में मंकीपॉक्स पीड़ितों का इलाज शुरू कर दिया गया

    दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने,पोजिटिव व्यक्ति का विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं

    देश की राजधानी दिल्ली में एक 34 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने का केस सामने आया था जबकि हैरान करने वाली बात यह है कि उस व्यक्ति की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है

    उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। हमने LNJP में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया है। हमारी सबसे अच्छी टीम इस संक्रमण को फैलने से रोकने और दिल्लीवासियों की सुरक्षा में जुटी है।’’

    70 से ज्यादा देशों में फैला मंकीपॉक्स,ग्लोबल इमरजेंसी घोषित

    मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें मंकीपॉक्स संक्रमण का भारत में यह चौथा मामला है इससे पहले तीन मामले केरल में दर्ज किए गए थे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीते शनिवार को मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बताते हुए ग्लोबल पब्लिक हेल्थ एमरजैंसी घोषित कर चुकी है सूत्रों के अनुसार अब तक मंकीपॉक्स 68 से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है वैश्विक स्तर पर 75 देशों से मंकीपॉक्स के 16,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और इसके कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। यह किस गति से फैल रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले माह मंकीपॉक्स 47 देशों में फैला था। इन देशों में 3040 केस थे, लेकिन अब यह 68 देशों में फैल चुका है।

    दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने,पोजिटिव व्यक्ति का विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं

    WHO प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि अभी तक मंकीपॉक्स के 16 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वायरस के दशकों तक अफ्रीकी महाद्वीप तक सीमित रहने के बाद मई से यह उन देशों में भी पहुंचने लगा है जहां इसका नामोनिशान नहीं था। उऩ्होंने कहा कि इसका ट्रांसमिशन नए-नए तरीकों के जरिए हो रहा है। जिसके बारे में हमे बहुत कम जानकारी है। इसी को ध्यान में रहते हुए संगठन ने मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने का फैसला किया है।

    हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

    मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक