एक लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य, जीएडी ने मांगी रिपोर्ट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को रिक्त सरकारी पदों को भरने की दी गई जिम्मेदारी।
शिवराज सरकार 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य पूरा करेगी। अभी तक 65 हजार भर्तियां हो चुकी हैं। शेष पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन मंडल प्रक्रिया कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से अब तक हुई भर्ती को लेकर रिपोर्ट मांगी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह विभागवार रिक्त पदों पर भर्ती की समीक्षा की जाएगी।
उ.प्र. पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती,ऐसे करें एप्लाई
अब तक 65 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है और शेष पद 15 अगस्त तक भरे जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय-सीमा में पदों की पूर्ति के लिए सभी विभागों से कहा गया है। साथ ही अब तक हुई भर्ती को लेकर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। अगले सप्ताह विभागवार समीक्षा की जाएगी।
छोटे कपड़े पहने तो मंदिर में नो एंट्री..उज्जैन के इस मंदिर में लगा मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का पोस्टर
मध्य प्रदेश में राज्य और जिला संवर्ग के रिक्त पदों को चिह्नित करके भरने का काम चल रहा है। लोक सेवा आयोग साढ़े पांच हजार पद विज्ञापित कर चुका है। वहीं, कर्मचारी चयन मंडल को 90 हजार से अधिक पदों को भरने की जिम्मेदारी दी गई है।