निवेश के लिए सबसे बेहतर मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

निवेश के लिए सबसे बेहतर मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Share this News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार को देवास के औद्योगिक क्षेत्र में बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के नए पॉलीमर एडिटिव प्लांट  के शिलालेख का अनावरण किया गया। मध्यप्रदेश सरकार निवेश हितैषी सरकार है। निवेश के लिए मध्यप्रदेश से बेहतर कोई नहीं है। देवास में आने वाले सालों में लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच से उद्योगपतियों से आवाहन किया कि वे आयें और मध्य प्रदेश में निवेश करें।

गृह विभाग देगा मध्य प्रदेश पुलिसकर्मियों को यह तोहफा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास के विकास के रोडमैप पर चर्चा की है। आने वाले समय में शीघ्र ही देवास देश के सबसे स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहरों में शामिल होगा। यहाँ औद्योगिक विकास के लिए बहुत सम्भावनाएँ हैं। आत्म-निर्भर मध्याप्रदेश निर्माण के लिए गुड गवर्नेंस और सुशासन की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपतियों से कहा कि यदि उन्हें नये उद्योग स्थारपित करने हैं तो शासन द्वारा शीघ्र-अतिशीघ्र सरलता से क्लीयरेंस दिये जाने के प्रयास किये जायेंगे। आप लोगों को अनावश्य कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

एमपी पुलिस में कॉन्टेबल के आवेदन की तारीख बढ़ी,यहां करें आवेदन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास में लैंड पूलिंग के माध्यम से उद्योग स्थापित किये जायेंगे। उद्योग के लिये प्लांट उपलब्ध कराये जायेंगे। मुख्यंमंत्री ने बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज द्वारा प्लांट के विस्तारीकरण पर प्रसन्नता जतायी। उन्होंने कहा कि यह प्लांट पर्यावरण हितैषी है। यहाँ लगभग 350 करोड़ के निवेश का हम स्वाहगत करते हैं।
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ने बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री श्री चौहान द्वारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहा है

https://www.instagram.com/tv/CKhBblehArr/?utm_source=ig_web_copy_link

मुख्यमंत्री करेंगे किसान कल्‍याण योजना का शुभारंभ, किसानों कों मिलेंगे 400 करोड़ रूपये

कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के नए पॉलीमर एडिटिव प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज द्वारा विश्व के 15 देशों में प्लास्टिक एडिटिव्स का निर्माण किया जा रहा है। एडिटिव्स प्लास्टिक को उपयोगी बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्लास्टिक को पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बनाने का प्रयास संपूर्ण विश्व कर रहा है। इंडस्ट्रीज के नए प्लांट का निर्माण आगामी डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसमें कैल्शियम आधारित स्टेबलाइजर और स्टीयरेट के विश्व स्तरीय निर्माण की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

https://www.instagram.com/tv/CKhBblehArr/?utm_source=ig_web_copy_link

भोपाल के राज टॉकीज के मालिक के बेटे पर दिनदहाड़े चाकू और तलवार से हमला, जाने क्या थी वजह
इस अवसर पर विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा,  बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह मौजूद थे।  बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के एमडी श्री जयेन मोदी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को तुलसी का पौधा भेंट किया।

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।