Lockdown in Bhopal : लॉक डाउन में होगा विवाह, ऑनलाइन दुल्हनिया ले जाएंगे

    Share this News

    एम्स डायरेक्टर बोले- कोरोना के साथ ही जीना होगा, जून में आएंगे सबसे ज्यादा केस

    Lockdown in Bhopal लड़की भोपाल की है। लड़का देहरादून का। 8 मई को शादी है। लॉकडाउन-3 का तकादा है कि न तो लड़का देहरादून से भोपाल आ सकता है न ही लड़की भोपाल से देहरादून जा सकती है। लेकिन स्वर्ग में तय हुई शादियों को भला कौन रोक सकता है। शादी होगी और जरूर होगी। बारात ऑनलाइन आएगी और वर्चुअली दुल्हन को विदा कर ले जाएगी।

    भोपाल की निलू रॉय का विवाह देहरादून के अनिमेष के साथ होना है। नीलू भोपाल में कंटेंट राइटर हैं और अनिमेष देहरादून में एनीमेशन और गेमिंग का काम करते हैं। वास्तुविहार कॉलोनी रीगल टाउन निवासी निलू ने बताया कि लॉकडाउन के पहले ही 9 मार्च को हमारी सगाई भोपाल में ही हुई थी।https://www.instagram.com/p/B_4evRzAPBw/?igshid=fbxqfra98zw9

    अनिमेष भी सपरिवार यहां आए थे। सगाई के बाद शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी नहीं हो सकी। चूंकि बेंगाली कलैंडर के हिसाब से 8 मई को रवींद्र नाथ टैगोर का 159 वां जन्मदिन है इसलिए यह दिन हमारे लिए सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने और अनिमेष ने इसी दिन शादी करना तय किया। हमने शादी.कॉम की मदद से ऑनलाइन शादी करने का निर्णय लिया। निलू ने बताया कि उनके घर में उनकी मां उनके साथ इस शादी में शामिल होंगी। भोपाल में बुआ भी रहती हैंhttps://youtu.be/8F_zLeAI0sk