करवा चौथ

सिंगरौली में पहले तो इंदौर, खरगोन में करीब 30 मिनट बाद होंगे चंद्रदेव के दर्शन

24 अक्टूबर रविवार को करवा चौथ पर आकाश में टकटकी लगाकर अब न तो चांद का इंतजार करना होगा और न ही सामूहिक पूजन में आमंत्रण का समय निर्धारित करने में कोई मुश्किल आएगी। आपका चांद आपके शहर में कब उदित होगा और कितनी दूरी पर कितनी चमक के साथ होगा, यह बताने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जीपीएस पर आधारित चंद्रमा का पल-पल का कार्यक्रम जारी किया है।

सारिका ने बताया कि चंद्रोदय का यह समय पूर्व ईस्ट में क्षितिज से चंद्रमा के निकलने का समय है। अगर आपके घर-आंगन या छत से देखने पर सामने किसी इमारत या वृक्षों का अवरोध है तो यह उसके करीब 15 मिनट बाद कुछ उंचाई पर आने पर आपको दिख सकेगा।

MP में 5 पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी,दबंग दिल्ली का खिलाड़ी है रिंकू जाट

सारिका ने बताया कि महीनों पहले से इंतजार कराने वाला करवा चौथ का चांद मध्यप्रदेश के सिंगरौली जैसे पूर्व दिशा के शहरों में पहले उदित होते हुए पश्चिम दिशा के शहरों जैसे इंदौर, खरगौन में करीब 30 मिनट बाद दर्शन देगा। पंचाग एवं कैलेंडर में प्रकाशित चंद्रोदय का समय प्रकाशन के शहर का समय होता है। पृथ्वी एवं चंद्रमा के घूमते रहने के कारण विभिन्न नगरों के लिए यह अलग-अलग होता है। मध्यप्रदेश के विभिन्न नगरों में ही यह अंतर 30 मिनट तक का हो जाता है। सारिका ने बताया कि इस साल चंद्रमा पृथ्वी से 4 लाख किमी से कुछ अधिक दूरी पर होगा।

शहर चंद्रोदय (रात) पृथ्वी से दूरी चमक प्रतिशत
सिंगरौली 7ः55 405325 90.7
जबलपुर 8ः09 405335 90.6
छिंदवाड़ा 8ः15 405332 90.6
रायसेन 8ः17 405335 90.6
होशंगाबाद 8ः19 405335 90.6
भोपाल 8ः19 405336 90.6
इटारसी 8ः20 405335 90.6
सीहोर 8ः20 405336 90.6
उज्जैन 8ः26 405336 90.6
इंदौर 8ः26 405339 90.6
धार 8ः29 405340 90.6
झाबुआ 8ः31 405341 90.6
खरगोन 8ः31 405340 90.6

 

जबलपुर में समुदाय विशेष ने पुलिस पर फेंके बम पटाखे,झड़प में 5 लोग गिरफ्तार

YouTube player

 

Advertisement

By vicharodaya

तेजी से बदलती इस दुनिया में तमाम खबरें पाने का एक मंच..होगी हर खबर पर विचारोदय ऑनलाइन खबरी की नजर.. Email:- vicharodaya@gmail.com