केंद्रीय कर्मियों को मिल सकता है सरकार से बड़ा तोहफा..

केंद्रीय कर्मियों को मिल सकता है सरकार से बड़ा तोहफा..

Share this News

नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार दशहरा और दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दे सकती है| सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा कर बड़ा तोहफा दे सकती है| विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक केंद्र इस सिलसिले में अपना रुख तय कर चुका है, जबकि वह इस संबंध में त्यौहार से पहले किसी भी समय ऐलान कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी भी सरकार की टॉप प्रियॉरिटी में से है।

सातवें वेतन आयोग के तहत लंबे समय से अपनी मांगों का इतंजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग यानि की न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी सरकार मुहर लगा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी कर सकती है। जानकारों के मुताबिक सरकार डीए में पांच फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी होते ही कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8,000 रुपए का फायदा होगा।

अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा। वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी प्रति माह 26 हजार रुपए किए जाने की मांग कर रहे हैं। मौजूदा समय में कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18 हजार रुपए है। इसके अलावा बताया कि मोदी सरकार इसी सितंबर में अपने कर्मचारियों के एरियर भी क्लियर कर सकती है, जो कि पिछले तीन महीने से बकाया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है