कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप कहा भाजपा ने किया सत्ता का दुरुपयोग

कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप कहा भाजपा ने किया सत्ता का दुरुपयोग

Share this News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा।

खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। पुलिस और प्रशासन भाजपा के लिए काम करते नजर आए हैं पर जनता सरकार की रीति-नीति से परेशान है। उपचुनाव में जीत कांग्रेस की होगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने रविवार को मीडिया से चर्चा में कही। वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

कमलनाथ
कमलनाथ

उन्होंने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राजीव गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुझे उनके नेतृत्व और मातृत्व का प्रतिसाद मिला। वे हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी स्मृतियां और उनके आदर्श हमारे साथ हैं। उन्होंने सदा देश हित में काम किया और स्पष्टवादिता उनके स्वभाव में थी। वे अमेरिका का सामने भी मजबूती के साथ खड़ी रहीं। बांग्लादेश बनाया और कृषि क्षेत्र में क्रांति लाईं।

आरक्षण के चलते फिर टला नगरीय निकाय चुनाव,अब सुप्रीम कोर्ट में होगा फैसला

उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके मार्ग पर चलने और डटे रहने का संकल्प दिलाया। वहीं, मंत्रालय परिसर स्थित सरदार वल्लभ उद्यान पहुंचकर लौह पुरुष और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के संघर्ष में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान कोई नहीं भुला सकता है।

अब सब्यसाची के मंगलसूत्र विज्ञापन पर भड़के मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, दिया अल्टीमेटम

उपचुनाव में होता है कम मतदान

उपचुनाव में खंडवा संसदीय और रैगांव विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान पर उन्होंने मीडिचा से चर्चा में कहा कि आमतौर पर उपचुनाव में मतदाता की कम दिलचस्पी होती है। जोबट में अधिक मतदान हुआ है और पृथ्वीपुर में 2018 के विधानसभा चुनाव से थोड़ा कम मत प्रतिशत रहा है। मतदाता भाजपा के पक्ष में नहीं है। यही वजह है कि सत्तारूढ़ दल ने प्रशासनिक मशीनरी के साथ धनबल का जमकर उपयोग किया है।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।