जनता पर फिर महंगाई की मार,आज से महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

जनता पर फिर महंगाई की मार,आज से महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

Share this News

14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है

आज से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी हुई है।

किस शहर में कितनी है घरेलू सिलेंडर की कीमत-

                       शहर                      रेट 
दिल्ली 1053
मुंबई 1053
पटना 1143
लखनऊ 1091
इंदौर 1081
कोलकाता 1079
चेन्नई 1069
आगरा 1066
गोरखपुर 1062
अहमदाबाद 1060
भोपाल 1059
जयपुर 1057
पुणे  1056

भोपाल में 17 लाख वोटर चुनेंगे ‘शहर सरकार’, इन वार्डों पर होगी नजर

नया रसोई गैस कनेक्‍शन भी हो चुका है महंगा

इससे पहले जून में खबर सामने आई थी कि अब नया रसोई गैस कनेक्‍शन (LPG Gas Connection) लेना भी महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा किया था। जिसके बाद नए ग्राहकों को गैस कनेक्शन लेने के लिए 2200 रुपए खर्च करने की बात सामने आई थी। पहले यही कीमत 1450 रुपये थी।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि 5 किलो के सिलेंडर की सिक्योरिटी अब 800 की बजाय 1150 कर दी गई है।

मध्य प्रदेश में फिर लगा महंगाई का करंट,बढ़े बिजली के दाम

रेग्युलेटर भी महंगा

गैस सिलेंडर की तरह ही इसका रेग्युलेटर भी महंगा हो गया था। पहले रेग्युलेटर के लिए आपको 150 रुपए कीमत चुकानी पड़ती थी। लेकिन बाद में इसके लिए 250 रुपए अदा करने की बात सामने आई।

उज्ज्वला योजना पर भी मार

महंगाई की मार प्रधानमंत्री का उज्जवला योजना के ग्राहकों पर भी पड़ी है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी ही होगी। हालांकि यदि उज्जवला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की राशि पहले वाली ही देनी होगी।

डबल सिलेंडर पर भी असर

देश में बहुत से लोग आपकी रसोई में काम आने वाला 14.2 किलोग्राम वजन के गैस सिलेंडर का डबल कनेक्शन लेते हैं। इससे उन्हें रीफिल करवाने में आसानी होती है, साथ ही गैस की किल्लत भी नहीं होती। पहले डबल कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 2900 रुपए अदा करने होते थे। लेकिन अब डबल कनेक्शन 4400 रुपए में मिलेगा।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है