बैरागढ़, नेहरू नगर और गोविदंपुरा में फिर मिलें संक्रमित, देखिए भोपाल में एक्टिव मरीजों कि संख्या

बैरागढ़, नेहरू नगर और गोविदंपुरा में फिर मिलें संक्रमित, देखिए भोपाल में एक्टिव मरीजों कि संख्या

Share this News

पिछले 12 दिनों में भोपाल में मिले 21संक्रमित

राजधानी में संक्रमण के मामले में फिर उछाल आया है। सीएमएचओ भोपाल की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 3 कोरोना संक्रमित मिले है। यह मामले बैरागढ़, नेहरू नगर और गोविंदपुरा में मिले है। शहर में 12 दिनों में 21 पॉजिटिव आए है।

MP में फिर बनेंगे कंटेंनमेंट जोन! मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोना फिर बढ़ रहा, सतर्कता जरूरी

रिपोर्ट के अनुसार गोविदंपुरा में एक 28 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। सर्दी जुकाम होने पर जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसने वैक्सीन की दोनों डोज लगा ली है। फिलहाल घर पर ही आईसोलेट है। वहीं, बैरागढ़ में 20 वर्षीय लड़की और नेहरू नगर में 28 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित आया है

भोपाल में 9 दिनों बाद 2 से ज्यादा पॉजिटिव आए है। इससे पहले 19 जून को भोपाल में सबसे ज्यादा 6 संक्रमित मिले थे। इसके बाद 21, 25, 26, 27 अगस्त को 2-2 पॉजिटिव आए। इस बीच 20 और 24 अगस्त को राजधानी में कोई संक्रमित नहीं मिला था। बाकी दिन 1-1 संक्रमित रिपोर्ट हुए थे।

कोरोना पर बयान देना पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पड़ा भारी, धारा-188 के तहत FIR दर्ज

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार 5493 सैंपल जांच करने लिए गए। इस दिन 5 लोग संक्रमण से ठीक हुए। अभी भोपाल में 15 एक्टिव केस है।

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।