इंदौर और भोपाल बने हॉटस्पॉट,24 घंटे में मिले 41 केस एक्टिव मरीजों की संख्या 252

इंदौर और भोपाल बने हॉटस्पॉट,24 घंटे में मिले 41 केस एक्टिव मरीजों की संख्या 252

Share this News

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल एक बार फिर कोरोना के हॉटस्पॉट

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल एक बार फिर कोरोना के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इंदौर में 19 पॉजिटिव के साथ सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसके बाद भोपाल में 11 मरीज मिले हैं। इसमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल हैं। वहीं बात अन्य जिलों कि करें तो इनमें उज्जैन में 5, खरगोन में 2, सिंगरौली, बालाघाट, मंदसौर और दतिया में 1-1 मरीज हैं।मध्य प्रदेश में इस वक्त 252 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इसमें से अकेले इंदौर में ही आधे केस हैं।

प्रदेश में 25 दिनों में 511 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 206 और भोपाल में 187 शामिल हैं। भोपाल में अभी 71 एक्टिव केस है। इनमें 48 होम आईसोलेशन में और 23 अस्पताल में भर्ती है।

प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 689 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 905 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 532 की जान जा चुकी है। शनिवार को 22 मरीज ठीक हुए। करीब 54 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है। पॉजिटिविटी दर 0.6% पहुंच गई है।

इंदौर एक्टिव मरीज बढ़कर 120
शहर में शनिवार को कोरोना के कोरोना के 19 नए मरीज सामने आए हैं। 10 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है, इसके बावजूद एक्टिव मरीजों की संख्या 120 है। पिछले एक हफ्ते में मिले संक्रमितों की संख्या के लिहाज से पॉजिटिव दर अभी 0.20 फीसदी बनी हुई है। अब जो नए मरीज मिल रहे हैं उनमें अधिकांश ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।