भोपाल मे 1300 पुलिसकर्मियों ने देर रात बदमाशों के घर में दी दबिश,6 घंटे में 726 वारंट तामील कराए

भोपाल मे 1300 पुलिसकर्मियों ने देर रात बदमाशों के घर में दी दबिश,6 घंटे में 726 वारंट तामील कराए

Share this News

भोपाल में 1300 पुलिसकर्मियों ने देर रात बदमाशों के घर में दी दबिश 295 स्थाई और 431 गिरफ्तारी वारंट हुए तामील तो 275 से अधिक हिस्ट्रीशीटर किए चेक 

राजधानी भोपाल में पुलिस ने सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 6 घंटे कांबिंग गश्त कर 726 वारंट तामील कराए हैं। भोपाल में 1300 पुलिसकर्मियों ने देर रात बदमाशों के घर में दी दबिश इनमें 295 स्थाई और 431 गिरफ्तारी वारंट शामिल है,तीन जिलाबदर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद यह पुलिस की चौथी कांबिंग गश्त थी। जो कि रात 11:00 बजे से शुरू हुई और सुबह 5:00 बजे तक चल कांबिंग गश्त में 13 सौ अधिकारी कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया था।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस कर्मियों को भेजा गया था। हर थानों में पांच-पांच टीमें बनाकर इनामी वह फरार आरोपियों की सूची देकर क्षेत्र में रवाना किया गया था। गस्त रात करीब 11:00 बजे से शुरू होकर सुबह करीब 5:00 बजे तक की गई कांबिंग गश्त के दौरान कुल 726 वारंट तामील कराए गए। इनमें 295 स्थाई और 431 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए थे,इसके अलावा 275 से अधिक हिस्ट्रीशीटर चेक किए गए।

मुख्यमंत्री ने एसपी के बाद झाबुआ कलेक्टर को भी हटाया,रजनी सिंह झाबुआ की नई कलेक्टर

हनुमानगंज और टीटी नगर ने सबसे ज्यादा 4545 वारंट तामील कराए

जोन-3 में सबसे ज्यादा कुल 214 स्थाई व गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए जिसमें थाना हनुमानगंज ने सबसे ज्यादा 45 वारंट तामील कराए। इसी तरह जोन-2 ने कुल 183 स्थाई व गिरफ्तारी वारंट तामील कराए,जोन-4 में कुल 177 स्थाई व गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए थाना निशातपुरा में उन 40 वारंट तामील कराए गए जोन-1 में कुल 152 स्थाई व गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए,जिसमें टीटी नगर थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा 45 स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील कराए।

चार बार में कुल 2096 वारंट हुए तमिल हर बार बढ़ी संख्या

पुलिस कमिश्नर ने अब तक चार बार कांबिंग गश्त हो चुकी है कुल 2096 स्थाई व गिरफ्तारी वारंट तामील हो चुके हैं हर बार यह संख्या बढ़ती जा रही है। गत 5 फरवरी की रात 268 वारंट,25 मार्च की रात 511 वारंट,20 जून की रात 601 और 19 सितंबर की रात 726 स्थाई वह गिरफ्तारी वारंट शामिल हो चुके हैं

विचारोदय न्यूज़ को डाउनलोड करें 

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।