निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिला तो छोड़ी पार्टी,BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में बगावत कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिला तो छोड़ी पार्टी,BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में बगावत कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Share this News

निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिला तो प्रदेशभर में पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता इस्तीफे का ऐलान पार्टी का नेताओं को मनाने में छूटा पसीना 

मध्य प्रदेश के नगरी निकाय चुनाव में पूर्व पार्षद और नेताओं के बीच टिकट को लेकर नाराजगी चल रही है कई नेता टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हैं तो कई पूर्व पार्षदों में एक साथ पार्टी छोड़ दी यह हाल न सिर्फ मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी का है बल्कि मध्य प्रदेश के बीजेपी का भी यही हाल है दोनों ही पार्टियों के भीतर आंतरिक कलह में तेजी आ रही है सूत्रों की मानें तो प्रदेश भर में कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं तो भोपाल में एक साथ 8 पूर्व पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया

वहीं, ‘आप’ ने सेंध लगाना शुरू कर दिया है। बीजेपी-कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने पाले में ले रही है। राजधानी में सबसे ज्यादा बगावत देखने को मिल रही है। दो बार पार्षद रहे अब्दुल शफीक खान, शाहिद अली, शबाना अली, अफरोज जहां, नजमा अंसारी, रेहान गोल्डन, मुजीब खान समेत 8 पूर्व पार्षदों ने इस्तीफे दे दिए। उनके साथ करीब 70 कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया। वार्ड 41 से मोहम्मद फहीम को टिकट मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध किया। पूर्व पार्षद रईसा मलिक ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली।

मध्यप्रदेश में डीजल-पेट्रोल सप्लाई की अघोषित कटौती,हजार से ज्यादा पंप सूखे

छतरपुर में पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ी बीजेपी
छतरपुर जिले की चंदला नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेत्री अनित्या सिंह ने समर्थकों के साथ निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया। वे पार्षद का टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं।

देवास में आत्मदाह का प्रयास
देवास में भाजपा कार्यालय पर एक कार्यकर्ता ने टिकट नहीं मिलने के बाद खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वार्ड क्रमांक 25 के निवासी भोजराज सिंह जादौन ने टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया। इसका स्थानीय लोगों ने भी विरोध किया। भोजराज को कार्यालय में मौजूद दूसरे कार्यकर्ताओं ने बचाया। घटना शनिवार की है।

देवास जिले में टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया।
देवास जिले में टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया।

बैच के आखिरी दिन MBA के छात्रों से मिले माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश

रायसेन में एक पूर्व कांग्रेस पार्षद ने इस्तीफा दे दिया। वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस पार्षद इमरान खान ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पार्टी से अपना पद छोड़ दिया।

पन्ना में पूर्व मंडल अध्यक्ष को नहीं मिला टिकट तो दिया इस्तीफा
पन्ना जिले के पवई बीजेपी मंडल के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला ने पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। पूर्व अध्यक्ष व पूर्व जिला मंत्री बालकृष्ण शुक्ला नगर परिषद पवई के वार्ड 12 से टिकट मांग रहे थे।

गुना में भी बगावत
गुना नगर पालिका में भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे अमित सोनी टिकट न मिलने से बागी हो गए। उन्होंने पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अमित सोनी पूर्व में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। गुना नगर पालिका में पार्षद पद के लिए वह दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उनका टिकट नहीं हो पाया। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जयवर्धन सिंह के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए। बीना में भी बगावत देखने को मिल रही है।

स्टेट बैंक में नौकरी के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, जानें जरूरी योग्यता

नर्मदापुरम में निर्दलीय उतरेंगे
इटारसी नगर पालिका के पूर्व पार्षद और भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त गौर (लालू) ने पार्षद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। वे भाजपा से पार्षद रहे हैं। उनका टिकट करने पर उन्होंने निर्दलीय फॉर्म डाला है।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है