Gold Price Update: होली से पहले लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, यहां जानें अब कितनी रह गई है 10 ग्राम की कीमत

    Share this News

    होली से पहले और शादी ब्याह के इस सीजन में सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। एकबार फिर से सोने की कीमत में गिरावट का दौर फिर से शुरू हो गया है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारत में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

    मंगलावर को सोने का भाव एक बार फिर से गिर गया। मंगलवार को सोने का भाव 120 रुपए गिरकर 44820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 0.5 फीसदी गिरकर 65799 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

    Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दाम में हुई कटौती, फटाफट चेक करें आपके शहर में कितना हुआ सस्ता

    आपको बता दें कि साल 2021 की शुरुआत में सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर था, जो फिलहाल 45000 रुपये के आस-पास है, यानी करीब तीन महीनों के दौरान सोना 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। सोना दो हफ्ते पहले 44500 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

    सोने की चाल  

    मंगलवार                   44820 प्रति 10 ग्राम

    सोमवार                    44900 प्रति 10 ग्राम

    मंगलवार                   44813 प्रति 10 ग्राम

    बुधवार                      44840 प्रति 10 ग्राम

    गुरुवार                      44951 प्रति 10 ग्राम

    शुक्रवार                    45021 प्रति 10 ग्राम

    अत्याचार से तंग आकर पिता को जिंदा जलाया, युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    चांदी की चाल

    मंगलवार                 65799 प्रति 10 किलो

    सोमवार                  67669 प्रति 10 किलो

    मंगलवार                 66919 प्रति 10 किलो

    बुधवार                    67227 प्रति 10 किलो

    गुरुवार                    67747 प्रति 10 किलो

    शुक्रवार                  67527 प्रति 10 किलो

    इतना ही नहीं सोना अपने ऑल टाइम हाई प्राइस से काफी भी काफी कम हो चुका है। दरअसल पिछले साल अगस्त में सोना 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद से इसमें 11,000 रुपये से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

    ऐप कर रहा शशि थरूर के जैसी अंग्रेजी सिखाने का दावा, सांसद बोले- केस करूंगा

    वहीं अगर इस साल की बात करें तो अबतक सोना 5000 रुपये से भी ज्‍यादा सस्ता हो चुका है। 31 द‍िसंबर 2021 को सोना 50202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था और चांदी 67383 रुपये प्रति किलो था। लेकिन बीते शुक्रवार से तुलना करें तो सोना 44937 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 66815 रुपये प्रति किलो ग्राम पर रहा। ऐसे में सोना इस साल अबतक 5265 रु सस्‍ता हुआ और जबकि चांदी 568 रु तक लुढ़की चुकी है।

    कंगना रनौत की ‘थलाइवी’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जयललिता के एक्ट्रेस से CM बनने तक के सफर की दिखी झलक

    जानकारों की मानें तो कोरोना संक्रमण की चिंताएं अब लोगों के मन से दूर हो रही है। लिहाजा लोग अब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को नहीं खरीद रहे हैं। निवेशकों ने शेयर बाजार की ओर रुख किया है। लिहाजा आने वाले दिनों में कीमतें और गिर सकती है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम गिरकर 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर आ सकते है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि अगले 15 दिन और सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रह सकता है। लेकिन, इसके दिवाली तक  फिर से 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है।

    ऐप कर रहा शशि थरूर के जैसी अंग्रेजी सिखाने का दावा, सांसद बोले- केस करूंगा

    दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्ताव में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। फिलहाल सोने और चांदी पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ता है। लेकिन अब एक अक्टूबर से सोने और चांदी पर सिर्फ 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी होगी। इससे भी सोने और चांदी की कीमतों में कमी आएगी।