भगोरिया मेले में 7 युवकों ने 6 आदिवासी लड़कियों से बदतमीजी की है। इसमें कुछ लड़कियों को घेरकर पिटाई की जा रही है। बाद में पता चला कि ये वीडियो 12 मार्च का है।
Advertisement
झाबुआ के मेघनगर में आयोजित भगोरिया मेले में लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार शाम यहां कुछ लड़कियों से मारपीट और छेड़छाड़ की गई। आरोपी शोहदों ने पहले लड़कियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मेले में भीड़ खड़े होकर तमाशा देखती रही। बाद में लड़कियों की शिकायत पर मेघनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। घटना में शामिल 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कियों को घेरकर पिटाई की जा रही है। बाद में पता चला कि ये वीडियो 12 मार्च का है। भगोरिया मेले में 7 युवकों ने 6 आदिवासी लड़कियों से बदतमीजी की है। पीड़ित लड़कियां अंतरवेलिया क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि भगोरिया मेले में शनिवार शाम 4 बजे मेघनगर बस स्टैंड के पीछे 6-7 लड़के उनके पीछे चल रहे थे। एक लड़के ने एक लड़की के कंधे पर हाथ रख दिया। जब लड़की ने विरोध किया तो मारपीट की गई।
पुलिस ने वीडियो संज्ञान लिया, सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एक लड़की ने आरोपी संजय बारिया के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने संजय की तलाश की तो पता चला कि वह सातबिल्ली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर किया और उससे घटना में शामिल अन्य युवकों की जानकारी ली।
पेट्रोल-डीजल के 12 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकतें हैं दाम,LPG गैस के दाम को लेकर भी बुरी खबर
उसके बाद अन्य 6 आरोपियों को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में अनिल, आंजु, दिनेश, शंकर और दो अन्य नाबालिग शामिल हैं। लड़की के कंधे पर नाबालिग ने हाथ रखा था, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा था।
हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक