मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत,कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत,कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Share this News

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत बीएमसी के अनुसार मलबे के नीचे से अबतक 8 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका है।

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत कुर्ला में सोमवार देर रात एक भयानक हादसा हो गया। यहां सोमवार की रात एक चार मंजिला इमारत गिर गई। बीएमसी के अनुसार मलबे के नीचे से अबतक 12 लोगों को निकाला जा चुका है। जिनमें एक 30 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य 11 लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके साथ ही यहां बचाव अभियान जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और पुलिस दबे हुए लोगो को निकलने का काम कर रही है।

घटना स्थल पर उपस्थित NDRF के एक अधिकारी ने बताया है कि, “अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका है लेकिन इसके सटीक आकंड़े अभी स्पष्ट नहीं है। इमारत की मंजिल एक के ऊपर एक आकार में गिरने के कारण भीतर जाने में समय लग रहा है।”

https://youtu.be/1ML6g1fWBag

वहीं राजवाड़ी अस्पताल के के CMO ने बताया कि, हादसे की बाद अस्पताल में 11 घायलों को लाया गया। जिसमें से 1 व्यक्ति की मौत गई।  इसके अलावा अन्य 10 लोगों का OPD में इलाज जारी है।” उन्होंने बताया कि भर्ती किये गए घायलों में 1 व्यक्ति की हालत थोड़ी गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।”

घटना स्थल पर पहुंचे आदित्य ठाकरे 

घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, “सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। आज मंगलवार को इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम देखेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो।”

बिना गारंटी लोन दे रही है सरकार, समय पर चुकाने से आगे 5 गुना तक मिलेगा पैसा!

साथ ही कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है,अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है