मध्यप्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे पर यू-टर्न लेने वाली BJP नेत्री और पूर्व CM उमा भारती अब भोपाल में मार्च निकालेंगी
मध्यप्रदेश में शराबबंदी को मुद्दा बना कर राजनीति करने वाली भाजपा नेत्री और प्रदेश की पुर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कल 2 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में पैदल मार्च करने जा रहीं हैं। भोपाल में उमा भारती पहले कर्फ्यू वाली माता और मां काली की आरती उतारेंगी और फिर पैदल चलेंगी। इसके साथ ही उन्होने 2 मिनट मौन रखने कि बात कही है। इसके बाद वह CM शिवराज सिंह चौहान के साथ सरकार के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

आपको बतां दें शराब के मुद्दे पर उमा भारती अपनी ही पार्टी की सरकार को कई बार घेर चुकी है। इतना ही नही उमा भारती समय-समय पर किसी शराब कि दुकान पर कभी गोबर तो कभी पत्थरबाजी करते नजर आती रहती हैं।करीब 3 महीने पहले उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को 3 पेज का लेटर लिखा और इसे सार्वजनिक भी किया था। लेटर में उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी पीड़ा जाहिर की थी।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,अब अविवाहित महिलाओं को भी होगा गर्भपात का अधिकार
सभी भाजपा शासित राज्यों में एक जैसी शराब नीति लागू करवाने की मांग
उमा भारती ने सभी भाजपा शासित राज्यों में एक जैसी शराब नीति लागू करवाने की मांग भी की थी। उन्होंने लिखा था कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी पर मैं लगातार सक्रिय हूं, फिर कल जब घुटन महसूस हुई, तब प्रेस विज्ञप्ति और ट्वीट किए। अभी से लेकर अक्टूबर तक मैं अकेले ही शराब की दुकानों और अहातों के सामने खड़ी होऊंगी। फिर अक्टूबर में गांधी जयंती पर भोपाल की सड़कों पर महिलाओं के साथ मार्च करूंगी, इसलिए जो भी इसके समर्थन में हों, अपने स्तर से प्रयास करें।
70 साल की उम्र में रिटायर होंगें सरकारी कर्मचारी.?,जानिए क्यों बने ऐसे हालात.!
दावा- बड़ी संख्या में शामिल होंगी महिलाएं
9 सितंबर को अपना रिपोर्ट कार्ड बताते हुए उमा ने दावा किया था कि 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि मार्च में महिलाओं की भागीदारी कितनी रहती है।
यहां से गुजरेंगी उमा भारती
- रविवार सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक कर्फ्यू वाली माता और तलैया स्थित काली मंदिर में जाकर आरती करेंगी।
- सुबह 10.30 बजे बाद काली मंदिर से नीलम पार्क तक पैदल चलेंगी।
- सुबह 10.45 से 11.30 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे हॉल (मिंटो हॉल) जाएंगी अैर गांधी प्रतिमा के समीप शराब और नशे के खिलाफ 2 मिनट का मौन रखेंगी। यहां कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगा।
- इसके बाद मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान के साथ शामिल होंगी।