फोर्बस की लिस्ट में इन्फोसिस को तीसरा स्थान, टाटा, HDFC जैसी भारत की 17 कंपनियां शामिल..

फोर्बस की लिस्ट में इन्फोसिस को तीसरा स्थान, टाटा, HDFC जैसी भारत की 17 कंपनियां शामिल..

Share this News

नई दिल्ली. फोर्ब्स की सम्मानित कंपनियों की सूची में 17 भारतीय फर्मों को स्थान मिला। इनमें इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी शामिल हैं। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस को दुनिया की सम्मानित कंपनियों की सूची में तीसरा स्थान मिला है। वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी वीजा इस सूची में पहले स्थान पर और इटली की कार कंपनी फेरारी दूसरे स्थान पर हैं।

ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद, मोदी ने किया ट्वीट..

2018 में 31वें स्थान पर थी इन्फोसिस
इन्फोसिस 2018 में इस सूची में 31वें स्थान पर थी। सूची में शामिल शीर्ष दस कंपनियों में नेटफ्लिक्स चौथे, पेपाल पांचवें, माइक्रोसॉफ्ट छठे, वाल्ट डिज्नी सातवें, टोयोटा मोटर आठवें, मास्टरकार्ड नौवें और कॉस्टको होलसेल दसवें स्थान पर हैं। सूची में शीर्ष 50 स्थानों में भारतीय कंपनी टीसीएस 22वें और टाटा मोटर्स 31वें स्थान पर हैं।

नरेला महाविद्यालय में लगा निःशुल्क स्वास्थ शिविर

भारत की कुल 17 कंपनियां शामिल
सूची में शामिल अन्य कंपनियां हैं….टाटा स्टील (105), लार्सन एंड टुब्रो (115), महिंद्रा एंड महिंद्रा (117), एचडीएफसी (135), बजाज फिनसर्व (143), पीरामल एंटरप्राइजेज (149), स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया (153), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (155), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (157), विप्रो (168), एचडीएफसी बैंक (204), सनफार्मा इंडस्ट्रीज (217), जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया (224), आईटीसी (231) और एशियन पेंट्स (248)।

अमिताभ को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड..

सबसे ज्यादा अमेरिका की 59 कंपनियों को मिली जगह
दुनिया की 250 सम्मानित कंपनियों की सूची में सबसे ज्यादा 59 कंपनियां अमेरिका की हैं। उसके बाद जापान, चीन और भारत की कंपनियों का नंबर आता है। जापान, चीन और भारत की कुल मिलाकर 82 कंपनियां सूची में हैं। पिछले साल इन तीन देशों की 63 कंपनियां सूची में शामिल थीं।

https://youtu.be/4SWQeDFU8Fs

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।