रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की झूठी खबर वायरल, भतीजे ने ट्वीट करके कहा- वे सकुशल हैं

    Share this News

    मुंबई. ‘टेलीविजन सीरियल रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबरें गलत हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर दिनभर उनके निधन की अफवाह चलती रही। जिसके बाद शाम को उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने एक ट्वीट करते हुए उनके सकुशल होने की जानकारी दी और झूठी खबर नहीं फैलाने की अपील की।

    अपने ट्वीट में कौस्तुभ ने लिखा, ‘प्रिय सर्वजन, मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएँ। धन्यवाद।’

    रविवार दिन में अरविंद त्रिवेदी ने किया था ट्वीट

    इससे पहले रविवार दोपहर को ही अरविंद त्रिवेदी ने एक ट्वीट करते हुए ‘श्रीकृष्ण’ सीरियल में कृष्ण का करिदार निभाने वाले सर्वदमन बनर्जी का सोशल मीडिया पर स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘जय श्री कृष्णा ।।। स्वागत है आपका’।रेल कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ; ओपीएस में पंजीकृत हो सकेंगे कर्मचारी, रेलवे बोर्ड ने जारी किए आदेशरेल कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ; ओपीएस में पंजीकृत हो सकेंगे कर्मचारी, रेलवे बोर्ड ने जारी किए आदेश


    हाल ही में बनाया व्यूअरशिप का नया विश्व रिकॉर्ड

    री-टेलीकास्ट के दौरान ‘रामायण’ सीरियल ने हाल ही में व्यूअरशिप का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बारे में दूरदर्शन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विश्व रिकॉर्ड, दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।’ https://youtu.be/yAfUGDuVKao