ओस्लो: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. यह पुरस्कार उनके देश के पुराने दुश्मन इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है. नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी है.
नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया कि अबी को ‘शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.’
BREAKING NEWS:
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the Nobel Peace Prize for 2019 to Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali.#NobelPrize #NobelPeacePrize pic.twitter.com/uGRpZJHk1B— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 11, 2019
क्या हैं नोबेल पुरस्कार
हर साल स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं और ये पुरस्कार 1901 से दिए जा रहे हैं. ये पुरस्कार कुल छह क्षेत्रों में दिए जाते हैं जिनमें मेडिसिन, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, लिटरेचर, शांति और अर्थशास्त्र शामिल हैं.
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर श्वेता बच्चन ने लिखा इमोशनल मैसेज..
साहित्य के 2018 और 2019 के नोबेल पुरस्कार का कल हुआ एलान
पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकार्चुक ने साल 2018 के लिये साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता है. इसके अलावा ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार और पटकथा लेखक पीटर हैंडके को 2019 के लिये यह पुरस्कार दिया गया है.
एक हफ्ते बाद सैफ की लाल कप्तान आ रही है..
कैमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
9 अक्टूबर बुधवार को कैमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार के लिए अमेरिका के जॉन बी. गुडइनफ, इंग्लैंड के स्टैनली विटिंघम और जापान के अकीरा योशिनो को चुना गया. लिथियम-आयन बैटरी का विकास करने के क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए इन तीनों को संयुक्त रूप से 2019 का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.
भारत ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीती सीरीज..
फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
कनाडाई मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. तीनों वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड का विकास और ”कॉस्मॉस में पृथ्वी के स्थान” को समझने में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. 8 अक्टूबर 2019 को इनके नाम का एलान किया गया था.
NCC की एक लाख सीटें बढ़ेंगी, सभी स्कूलों व कॉलेजों में दी जाएगी ट्रेनिंग..
मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार
इस साल के फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के लिए अमेरिकी साइंटिस्ट विलियम जी कैलिन जूनियर और ग्रेग एल सेमेंजा के साथ ब्रिटेन के सर पीटर जे रैटक्लिफ को चुना गया है. 7 अक्टूबर 2019 को इनके नाम का एलान हुआ था.
