विधानसभा चुनाव से पहले बिजली कर्मचारी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,भजन कीर्तन किया ऐलान

विधानसभा चुनाव से पहले बिजली कर्मचारी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,भजन कीर्तन किया ऐलान

Share this News

गांधी प्रतिमा के सामने उपवास और भजन कीर्तन कर बिजली कर्मचारी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर किया ऐलान

विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में बिजली कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे, आपको बता दें सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने गांधी प्रतिमा के सामने उपवास और भजन कीर्तन किया। इसके अलावा कर्मचारियों ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है,मिली जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर से बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

बिजली कंपनी के प्रमुख संगठन मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ,संविदा,आउटसोर्स,पॉवर इंजीनियर्स एंव एम्पलाइज एसोसि‍एशन (PEEA) ने विद्युत क्षेत्र को बचाने एवं नियमित,यूनाइटेड फोरम,पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से लड़ने का निर्णय लिया है। इसके चलते हर जिले में जिला प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

मध्यप्रदेश में आचार संहिता से पहले पुलिस विभाग में हुए आईपीएस के ट्रांसफर

ये हैं मांगे

  • ज्वाइंट वेंचर एवं टीबीसीबी वापस लें।
  • पेंशन की सुनिश्चित व्यवस्था, कंपनी नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन, डीआर और चतुर्थ वेतनमान के आदेश जारी किए जाए।
  • सातवें वेतनमान में 3 स्टार मैट्रिक्स विलोपित किया जाए।
  • संविदा का नियमितिकरण एवं सुधार उपरांत वर्ष 2023 संविदा नीति लागू करें।
  • आउटसोर्स की वेतनवृद्धि के साथ 20 लाख का दुर्घटना बीमा एवं 3 हजार रुपए जोखिम भत्ता दें।
  • कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर कर मूल वेतन 25300/- से अधिक किया जाए। वर्ष 2018 के बाद के कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर की जाए।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता एवं कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता की नियुक्ति हेतु नीति बनाई जाए। ट्रांसमिशन में आईटीआई कर्मचारियों को क्लास 4 की जगह क्लास 3 में रखा जाए।
  • अन्य मांगें जैसे सभी वर्गों की वेतन विसंगतियां, अनुकंपा नियुक्ति में मध्यप्रदेश शासन अनुसार नीतियों में सुधार, कैसलेस मेडिक्लेम पॉलिसी, गृह जिले में स्थानांतरण, संगठनात्मक संरचना का पुनर्निरीक्षण एवं अन्य।

गोविंदपुरा में किया प्रदर्शन

बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को गांधी प्रतिमा के सामने बिजली मुख्यालय गोविंदपुरा पर उपवास और भजन-कीर्तन किया। जिला, संभाग स्तर पर भी प्रदर्शन हुआ। मांगों का निराकरण नहीं होने पर कार्यरत सभी विद्युत कर्मी 6 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।

हमें व्हाट्सएप पर फॉलो करें

Advertisement
क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है