नशे में चूर ट्रक ड्राइवर, ट्रैक्टर ट्राली पलटी,2 लोगों की मौत,25 घायल

    Share this News


    शादी की खुशी मातम बन गई । जबलपुुुर के कुंडम के घुघरा के पास शुक्रवार सुबह लगुन से लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने मदद की पुकार की, ट्राली के नीचे दबने से 2 की मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच कर घायलों को ट्रॉली से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि ड्राइवर नशा कर के ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है।

    पशुओं के श्मशान घाट पर हो रहा इंसानों का अंतिम संस्कार,दिल्ली में टूटा मौतों का रिकॉर्ड

    मसूरी कछार गांव से लाेग गुरुवार को पनागर टीका-लगुन करने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए हुए थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे के लगभग सभी लोग लगुन से ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर जा रहे थे। आस पास के लोगों की जानकारी के मुताबिक कुंडम के घुघरा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित पलट गई। ट्रॉली में सवार कुछ लोग नीचे दब गए।
    हादसे होते ही चीख-पुकार मच गई,हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। लगुन में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी थे। हादसे के बाद गांव के लोग मदद को दौड़े। ट्रॉली में दबे लोगों को निकाला। कुल 30 लोग सवार थे। इसमें 27 लोग घायल हुए। सभी को कुंडम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने संजू मरावी (13) और आम सिंह धुर्वे (26) को मृत घोषित कर दिया। अन्य 25 घायलों में भी 10 की हालत नाजुक बनी हुई है।

    कोरोना कर्फ्यू के आने लगे परिणाम, नरोत्तम बोले- मरीजों के साथ अस्पताल न जायें परिजन

    10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
    सुभाष मरकाम (14), अशोक बैगा (21), कमलेश बैगा (40), दुर्गेश मरावी (25), अतुल मसराम (14), उमेश धुर्वे (12), बाला प्रसाद (35), राजकुमार मार्को (27), कौशल्या बाई (30) और लम्मू सिंह (26) को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया, कुंडम टीआई प्रताप सिंह मरकाम के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। ट्रैक्टर दो बार पलटी खाकर सड़क किनारे तक पहुंच गया था।