दिग्विजय सिंह ने घुटने तोड़ने वाले बयान पर दिया रामेश्वर शर्मा को चैलेंज,कहा घर जाकर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करुंगा।

दिग्विजय सिंह ने घुटने तोड़ने वाले बयान पर दिया रामेश्वर शर्मा को चैलेंज,कहा घर जाकर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करुंगा।

Share this News

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लंबे समय बाद मप्र विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा को चैलेंज किया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि मैं कांग्रेसी हूं। जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मृर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करुंगा।

बता दें कुछ दिन पहले पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें रामेश्वर शर्मा दिग्विजय सिंह का नाम ले रहे है। साथ ही कहते है कि क्षेत्र में कोई कांग्रेस का आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1461329479314272256?s=20

बता दें हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कुछ दिन पहले कलखेड़ा में अतिक्रमण के मामले से जुड़ी एक सभा का वीडियो सामने आया। इसमें शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लेकर कहा कि वो छाती पीटकर गया। आठ महीने पहले वो आए, लेकिन कुछ करके गए क्या? विधायक ने कहा कि मेहरबानी करो, थोड़ी शांति रखो। किसी मकान को टूटने नहीं देंगे। शर्मा यह भी कहते है कि क्षेत्र में कोई कांग्रेस का आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो।

दतिया: गरीबों को नहीं मिल रहा राशन,चक्काजाम करने मजबूर हुए लोग

कांग्रेस नेता बोले- जल्द इलाज करना पड़ेगा

रामेश्वर शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने पटलवार करते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे हैं, ये कैसी इनकी भाषा है। पहले सिंधी समाज के बारे, फिर राजपूत समाज के बारे में और अब कांग्रेस के बारे में …। कितना अंहकार, सत्ता का कितना नशा…? इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है।

रामेश्वर शर्मा की सफाई

वीडियो के सामने आने के बाद रामेश्वर शर्मा ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के घुटने तोड़ने की हमें जरूरत नहीं है। पहले से ही कांग्रेस के घुटने और कमर टूटी हुई है। वायरल वीडियो दिग्विजय सिंह जी को अपमानित करने की चाल है।

मध्यप्रदेश में तेज हुई राजनीतिक हलचल,हफ्ते भर में प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में दूसरा दौरा

क्या रामेश्वर शर्मा अपने मकसद में सफल हो गए?

पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा लगातार पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साध रहे थे। लेकिन दिग्विजय सिंह उनके बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते थे। यह पहली बार है कि दिग्विजय सिंह ने ना सिर्फ रामेश्वर शर्मा को चुनौती दी। बल्कि उनके घर जाकर 1 घंटे तक रामधुन करने की बात कहीं है। ऐसे में चर्चा है कि शर्मा अपने मकसद में सफल हो गए।

  • सितंबर 2021 – मुस्लिमों की जन्म दर के बयान पर रामेश्वर शर्मा दिग्विजय सिंह पर हिन्दुओं को टारगेट करने और मुस्लिम और पाकिस्तान को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा था कि मुस्लिमों की 25 करोड़ आबादी क्या आसमान से आ गई।
  • अगस्त 2021- इंदौर में चूड़ी वाले के पिटाई मामले में असुद्दीन ओवैसी को जवाब देते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि मुस्लिम तुष्टीकरण की दुकान कहीं और सजाओ यहां भड़काने के लिए दिग्विजय सिंह ही काफी है।
  • जून 2021 – धारा 370 को लेकिर दिए बयान पर रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वो हिन्दूओं के भेष में औरंगजेब और बाबर है।
  • अक्टूबर 2021- आश्रम-3 वेब सीरिज पर हमला करने वालों बजरंग दल कार्यकर्ता को गुड्‌डे बताने पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले कट्‌टेमुल्ले क्या थे, राजा साहब? शांति दूत‌? उस दिन आपकी ट्विटर की चिड़िया क्यों नहीं चहकी?

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है