दलित कि जबलपुर में पिटाई,गर्भवती के पेट में लात मारने का आरोप,देखें विडियो

दलित कि जबलपुर में पिटाई,गर्भवती के पेट में लात मारने का आरोप,देखें विडियो

Share this News

बाप-बेटों ने दलित परिवार की लाठियों से पिटाई कर दी। गर्भवती के पेट में लात मारने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जबलपुर में बारिश का पानी घर में जाने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बाप-बेटों ने दलित परिवार की लाठियों से पिटाई कर दी। गर्भवती के पेट में लात मारने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना मझौली थाना इलाके की है। इसका वीडियो सामने आया है। एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल का कहना है कि दो पक्षों में पानी को लेकर विवाद हुआ। मझौली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है।

जबलपुर में फर्जी महिला SDM ने शादी का झांसा देकर की ठगी,9.5 लाख कैश,टीवी-फ्रिज लेकर भागी

ग्राम पोला बगसवाही कॉलोनी के राहुल चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह JCB ऑपरेटर है। घर के बगल में यूनुस खान का मकान है। उसका घर मेरे मकान से गहराई (ढलान) में है। बारिश का पानी उसके घर के पास जमा हो जाता है। बुधवार को इसी बात पर झगड़ा हो गया। यूनुस ने कहा कि मेरे घर के पास पानी नहीं आना चाहिए। उसके परिवार के लोग भी आ गए और हमारे साथ मारपीट की। पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

कर्मचारियों को अक्टूबर से मिलेगा डीए का एरियर,मध्यप्रदेश में 42% महंगाई भत्ता प्रस्ताव को मंजूरी

राहुल ने बताया कि आरोपियों ने जातिगत गाली-गलौज की। मुझे लाठी से बाएं पैर के घुटने के नीचे और दाहिने हाथ की कोहनी के पास मारा। यूनुस के बेटे निहाल, रिजवान और नियाज भी आ गए। उन्होंने भी पिटाई की। मेरी मां बीना बाई, पत्नी अंबर, बहन पूजा बचाने आई तो उन्हें भी पीटा। रिजवान और निहाल ने गर्भवती पत्नी के पेट और जांघ पर लात मारी। हमें जान से मारने की धमकी दी।

Download our App Now

 

Advertisement
क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है