कोरोना से लड़ते हुए इंदौर में एक डॉक्टर की मौत, सीएम ने दी श्रद्धांजलि..

    Share this News

    मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण मरीजों की 350 के ऊपर पहुंच गई है। देर रात आई रिपोर्ट में छिंदवाड़ा में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मालवा-निमाड़ अंचल में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। खंडवा की मक्का मस्जिद में रुके हुए जमात के 17 में से 4 व्यक्ति पॉजिटिव मिले। देवास जिले में भी तीन मरीजों में इसकी पुष्टि हुई, जिनमें से दो देवास शहर और एक हाटपिपलिया का है। धार से भी एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। उधर रायसेन में कोरोना पॉजिटिव मरीज के इलाके में लोगों की स्क्रीनिंग जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज भाजपा जिला अध्यक्षों और विधायकों से फोन पर चर्चा करेंगे।

    ट्रंप के थैंक्यू पर PM मोदी बोले- दोस्तों को करीब लाता है मुश्किल वक्त, कोरोना से जीतेंगे..

    इंदौर में गुरुवार सुबह शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की मौत हुई है। वे कोरोना वायरस इलाज के लिए आरक्षित अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा और कोरोना वायरस के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए बलिदान हो जाने वाले डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी जी की आत्मा की शांति के लिए हम सब प्रदेशवासी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना करते हैं। आप जैसे महामानव को कभी भुलाया न जा सकेगा। 

    https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1248139927289618432?s=19

    शहडोल में कर्फ्यू के चलते इस तरह की नजर आ रही तस्वीर!

    शहडोल जिले में आज कर्फ्यू लागू है सुबह से ही पुलिस के अधिकारी सड़कों पर आवाजाही कर लोगों पर नजर रख रहे हैं। शहर के सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात है, आने-जाने वालों को पूरी तरह से रोक कर रखा जा रहा है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है, कर्फ्यू के लागू होने से अधिकांश लोग घरों में ही हैं इक्का-दुक्का लोग जो सड़कों पर निकल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला जिले में लगातार थाना प्रभारियों से संपर्क बना रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

    कोरोना का कहर: देश में COVID-19 से 148 की मौत..

    खंडवा की मक्का मस्जिद में रुके 17 में से 4 जमाती निकले कोरोना पॉजिटिव!

    खंडवा जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है। इनमें से पहला मरीज 34 वर्ष का है, जिसे 3 दिन से बुखार था। उसका पिता सऊदी अरब से 12 मार्च को लौटा था। मरीज की हालत अभी स्थिर है। इसके माता-पिता के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि इसके अलावा खंडवा की मक्का मस्जिद में रुके हुए जमात के 17 में से 4 व्यक्ति भी पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष की रिपोर्ट नेगेटिव है। ये कर्नाटक के रहने वाले हैं। इन सभी प्रकरणों की जानकारी मिलते ही इनके निवास व आसपास के स्थल को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह से टीम बनाकर सर्वे शुरू कर दिया है।

    2 घंटे के लिए खोले जाएं ठेके, कहीं ड्रग न लेने लग जाएं शराबी- IAS का सुझाव..

    छिंदवाड़ा में बढ़े कोरोना पॉजिटिव मरीज!

    छिंदवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर चार हो चुकी है। इनमें से एक युवक की मौत हो चुकी है। तीन पोजिटिव को आइसोलेशन में रखा गया है। जिसमें मृतक के पिता, दीदी और जीजा शामिल है। मृतक इंदौर में वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ था और छिंदवाड़ा का ही रहने वाला था। वो 19 मार्च को छिंदवाड़ा आया था। मृतक युवक के संपर्क में आने से ये तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह सब लोग मृतक के संपर्क मे आए हुए थे। जैसे ही मृतक किशनलाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उसके पश्चात ही प्रशासन ने उसके संपर्क में आए सभी लोगों को कवारेंटाइन कर दिया था और सैंपल ले कर जबलपुर भेजा गया था। कुल 52 सैंपल जबलपुर लैब पहुंचाए गए थे। उसमे से आज 12 लोगों के रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे 10 लोग नेगेटिव एवं 2 लोग पॉजिटिव आये है। बाकी की रिपोर्ट आने अभी शेष है। एडीएम राजेश बाथम ने बताया कि दोनों कोरोना पोजिटिव मरीज मालवाड़ा के निवासी हैं।