बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस पीड़ित पाए जाने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। वो खुद तो पॉजिटिव निकलीं और इसके बावजूद शहर-शहर पार्टियों में शामिल होंती रही। खबर फैली तो दिल्ली से लेकर कानपुर, मुंबई और राजस्थान तक लोगो के होश उड़ गए। कानिका से मिलने वालों ने खुद को आइसोलेशन में डाल लिया है। अब कनिका कपूर को लेकर खबर आ रही है कि, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कनिका कपूर के खिलाफ FIR दर्ज :

बता दें कि, कनिका कपूर के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद उन लोगों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं, जिन्होंने उन पार्टियों में हिस्सा लिया, जिसमें कनिका कपूर शामिल हुई थीं।

कोरोना का कहर: मध्यप्रदेश में 4 कोरोना वायरस संक्रमितों की पुष्टि..

भारतीय दंड संहिता (IPS) की धारा 188, 269 और 270 के तहत दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि, जब 14 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट पर गायक की जांच की गई, तो “हाई वायरल लोड का पता चला, जिसके बाद उन्हें quarantine में रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने सलाह की अवहेलना की।

भाजपा की सरकार बनाने की तैयारी शुरू..

पुलिस ने FIR में गड़बड़ी :

बाद में लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने एफआईआर की एक गलती स्वीकार कर ली। लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने कहा- ‘सीएमओ की ओर से एफआईआर के लिए आई रिपोर्ट में गलती से उनके (कनिका कपूर) आने की तिथि 14 मार्च लिखी गई। असल में वह 11 मार्च को आई थी। जांच में ये बात सही कर ली जाएगी।

कोरोना का कहर: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना के चपेट में..

कनिका कपूर ने किया दावा :

हालांकि कनिका कपूर ने दावा किया है कि, वह 11 मार्च को लखनऊ आई थीं। उनका यह भी कहना है कि, लंदन से उड़ान भरने के बाद उन्होंने 9 मार्च को मुंबई हवाई अड्डे से प्रवेश किया, एक शहर जिसने पिछले महीने में कोरोनो वायरस के मामलों में तेज वृद्धि देखी है।

कोरोना का कहर: अक्षय कुमार ने कोरोना की गंभीरता को वीडियो के माध्यम से बताया..

गायिका के अनुसार, लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे हवाई अड्डों पर दिखाया गया, लेकिन कोई समस्या नहीं मिली और वह इस बात से अनजान थी कि, वह कोरोनो वायरस ले जा रही थी।”

फैला लोगों में डर :

आपको बता दें कि, कनिका कपूर जहां-जहां गई, वहां-वहां लोगों में डर फैल गया है। बता दें, कनिका सबसे पहले लंदन से मुंबई आई और मुंबई से लखनऊ, कानपूर में उन्होंने तीन पार्टिया अटेंड की। कनिका के पिता ने खुद बताया था कि, उन्होंने 3-4 पार्टियां अटेंड की थी।

कोरोना का कहर: ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो भी बंद..

कनिका के घर को किया जा रहा है सैनेटाइज़ :

कनिका के खिलाफ केस करने के बाद लखनऊ में उनके रिश्तेदार के घर को सेनिटाइज किया जा रहा है। नगर निगम की टीम कानपूर और लखनऊ में कनिका के घर को सेनिटाइज करने पहुंची है। जैसे-जैसे कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सरकार अलर्ट हो गयी है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस ने अब तक 285 लोगों को चपेट में लिया है।

By vicharodaya

तेजी से बदलती इस दुनिया में तमाम खबरें पाने का एक मंच..होगी हर खबर पर विचारोदय ऑनलाइन खबरी की नजर.. Email:- vicharodaya@gmail.com