मुंबई: सेंसेक्स में गिरावट बढ़ती जा रही है। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 2600 अंकों तक नीचे गिर गया।अभी सेंसेक्स 33,202.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 2600 अंकों की गिरावट इंट्राडे कारोबार में सेंसेक्स की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। सोमवार को सेंसेक्स इंट्राडे कारोबार में 2467 अंक नीचे गिरा था।निफ्टी भी 701.90 अंक नीचे गिरकर 9746 अंकों पर पहुंच गया। यह निफ्टी का 31 महीनों की सबसे निचला स्तर है। बीएसई पर वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है तो स्पाइस जेट, ग्लेनमार्क के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई पर ट्रेड होने वाले 2,087 कंपनियों के शेयरों में से 1873 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

सिंधिया के बाद पायलट-देवड़ा की बारी, कयास लग रहे कि राजस्थान-महाराष्ट्र सरकार भी कुछ दिनों की मेहमान

सेंसेक्स में कोरोना के कहर से बाजार का हाल

  • बाजार के तेजी से नीचे आने से निवेशकों के शेयरों की वैल्यू करीब 8 लाख करोड़ कम हुई
  • सेंसेक्स का मार्केट कैप 128 लाख करोड़ पहुंचा, बुधवार को यह 137 लाख करोड़ रुपए था
  • स्टॉक एक्सचेंज आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने 3,515.38 करोड़ रुपए के शेयरो बेंचे
  • बाजार में 2,087 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हो रहा। 1873 कंपनियों के शेयरों में गिरावट
  • 150 कंपनियों के शेयरों में बढ़त, 8 कंपनियों के शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचे
  • गुरुवार के कारोबार में 33 कंपनियों के शेयरों में अपी सर्किट लगा तो 329 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट

आमिर खान के परिवार पर चढ़ा होली का खुमार

सुबह के कारोबार में बाजार का हाल

कोरोनावायरस और अमेरिका के साथ दुनियाभर के शेयरों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। गुरुवार को बीएसई का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 1821.27 अंकों की गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 34,003.58 अंकों पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 470 अंकों की गिरावट के साथ 9,990.95 अंकों पर पहुंच गया। अमेरिकी सूचकांक डाउ जोंस में एक बार फिर रिकॉर्ड 1464 अंक की गिरावट देखने को मिली तो नैस्डेक, एफटीएसई, कोस्पी, निक्केई समेत सभी प्रमुख सूचकांक भी नीचे आए।

9 मार्च को सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। इस दिन शेयर सूचकांक 1941 अंक लुढ़का था।

मामा ने ट्वीट कर किया महाराज का स्वागत..

निफ्टी के टॉप लूजर

13 दिन पहले डाउ जोंस 1190 अंक गिरा था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूके को छोड़कर बाकी यूरोपीय देशों की यात्रा पर बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार की रात से शुरू होकर अगले 30 दिनों तक जारी रहेगा। इस घोषणा के बाद डाउ जोंस ने एक बार फिर गिरने का इतिहास रच दिया। डाउ जोंस में 1464 अंकों की गिरावट हुई। यह डाउ जाेंस के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 28 फरवरी को भी डाउ जोंस ने गिरने को रिकॉर्ड बनाया बनाया था। उस दिन यह 1190.95 अंक गिरा था।

BJP में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया..

अमेरिका में कोरोनावायरस के 1200 मामले
अब तक दुनियाभर में 4300 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के अब तक 12000 मामले सामने आ चुके हैं।

YouTube player

By vicharodaya

तेजी से बदलती इस दुनिया में तमाम खबरें पाने का एक मंच..होगी हर खबर पर विचारोदय ऑनलाइन खबरी की नजर.. Email:- vicharodaya@gmail.com