पंजाब: पंजाब के नवांशहर में बुधवार को कोरोना वायरस से देश की चौथी और पंजाब की पहली मौत हुई। 70 साल के बुजुर्ग बलदेव सिंह की मौत की न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी। इसके बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है।

कोरोना का कहर: दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक रेस्तरां बंद करवाए..

बलदेव सिंह 12 दिन पहले जर्मनी और इटली से लौटे थे। इससे पहले कोरोनावायरस से कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली और मुंबई में एक-एक मौत हो चुकी है।

IPL 2020- जुलाई-सितंबर में आयोजित करने पर विचार कर रही BCCI..

कोरोनावायरस का पता चलने पर बलदेव को निगरानी में रखा गया था। बलदेव नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे। सिविल अस्पताल बंगा की एसएमओ कविता शर्मा ने बताया कि बलदेव सिंह को पहले से दिल की बीमारी थी। विदेश से लौटे जिन लोगों की निगरानी की जा रही थी, बलदेव का नाम भी इसी लिस्ट में था। 11 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, लेकिन तब तक उनमें कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे। 18 मार्च को सुबह 6 बजे दिल में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई।

दिग्विजय सिंह बेंगलुरु पुलिस की हिरासत में..

बलदेव की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अफसरों को दी गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शव से सैंपल लिए और उसे टेस्ट के लिए भेजा। इसमें कोरोनावायरस की पुष्टि हो गई।

YouTube player

By vicharodaya

तेजी से बदलती इस दुनिया में तमाम खबरें पाने का एक मंच..होगी हर खबर पर विचारोदय ऑनलाइन खबरी की नजर.. Email:- vicharodaya@gmail.com