भोपाल: कोरोनावायरस के चलते मध्य प्रदेश में भी स्थिति खराब होती जा रही है। एक पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राजधानी भोपाल को 24 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इससे पहले प्रदेश के 8 जिलों जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और बैतूल को लॉकडाउन किया गया था। प्रदेश के 9 जिले लॉकडाउन हो चुके हैं। रविवार सुबह भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल आई एक युवती में कोरोनावायरस के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। शुरुआती जांच के बाद युवती को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Coronavirus: भारत में 315 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य में है कितने मामले
युवती के अलावा विमान में उसके आसपास बैठे 6 अन्य यात्रियों को भी आइसोलेट किया गया है। युवती की जांच के बाद पूरे प्लेन को सैनिटाइज किया गया। इसके चलते विमान ने करीब 45 मिनट की देरी से पुणे के लिए उड़ान भरी। भोपाल में कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भोपाल को लॉकडाउन करने के चर्चा की है। रविवार शाम तक आदेश जारी हो सकता हैं। कमलनाथ ने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।