कोरोना का कहर: 21 दिन के लॉकडॉउन पर मोदी ने कहा- यह एक तरह से कर्फ्यू ही है..

कोरोना का कहर: 21 दिन के लॉकडॉउन पर मोदी ने कहा- यह एक तरह से कर्फ्यू ही है..

Share this News

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन भारत में है और यह अब 21 दिन के लिए बढ़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिन में दूसरी बार कोरोनावायरस के मुद्दे पर राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और इसकी घोषणा की। मंगलवार रात दिए 29 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने कहा- ‘हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। यह 21 दिन का होगा। बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। 21 दिन नहीं संभले तो आपका देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा। कोरोना से मुकाबले के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। हमें संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा। कोरोना से तभी बचा जा सकता है, जब घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघी जाए।’

कोरोना का कहर:‌ आज रात 12 बजे से देशभर में लॉकडाउन होगा, यह 21 दिन का होगा..

1. हर राज्य, जिला, गली-मोहल्ला लॉकडाउन किया जा रहा!

प्रधानमंत्री ने कहा- अगर लापरवाही जारी रही तो भारत को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यह कीमत कितनी चुकानी पड़ेगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। देश में दो दिनों से कई भागों में लॉकडाउन कर दिया गया है। राज्य सरकार के इन प्रयासों को गंभीरता से लेना चाहिए। हेल्थ सेक्टर के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए देश महत्वपूर्ण निर्णय करने जा रहा है। आज रात 12 बजे से पूरे देश में पूरा लॉकडाउन होने जा रहा है। हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हर नागरिक को बचाने के लिए, आपके परिवार और आपको बचाने के लिए आज रात 12 बजे से घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है। राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, हर जिला, गांव, कस्बा, गली-मोहल्ला लॉकडाउन किया जा रहा है। यह एक तरह से कर्फ्यू ही है। जनता कर्फ्यू से जरा ज्यादा सख्त है। कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए यह कदम बहुत आवश्यक है।

कोरोना के कहर के चलते हंता वायरस ने लिया जन्म, एक की मौत..

2. 21 दिन नहीं संभले तो देश और परिवार 21 साल पीछे चले जाएंगे!
मोदी ने कहा- निश्चित तौर पर लॉकडाउन की आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी। लेकिन, एक-एक भारतीय के जीवन, आपके परिवार को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए मेरी आपसे प्रार्थना है। हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि आप इस समय देश में जहां भी हैं, वहीं रहें। अभी के हालात को देखते हुए देश में लॉकडाउन 21 दिन का होगा। तीन सप्ताह का। पिछली बार बात की थी, तब मैंने कहा था कि मैं आपसे कुछ सप्ताह मांगने आया हूं। आने वाले 21 दिन हर नागरिक, हर परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कोरोनावायरस का संक्रमण चक्र तोड़ने के लिए 21 दिन का समय बहुत अहम है। अगर 21 दिन नहीं संभले तो देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा। कई परिवार हमेशा के लिए तबाह हो जाएंगे। यह बात एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, आपके परिवार के सदस्य के नाते कह रहा हूं। बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। घर में रहें और यही काम करें।

कोरोना का कहर: शाहीन बाग में कोरोना पॉजिटिव मिले..

3. कोरोना से मुकाबले के लिए इकलौता विकल्प है सोशल डिस्टेंसिंग!

प्रधानमंत्री ने कहा- आप ये देख रहे हैं कि दुनिया के समर्थ से समर्थ देश को भी इस महामारी ने बेबस कर दिया है। ऐसा नहीं है कि देश प्रयास नहीं कर रहे हैं या उनके पास संसाधनों की कमी है। लेकिन, कोरोनावायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि तमाम तैयारियां और प्रयासों के बावजूद यह फैल रहा है। इन सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है और जो विशेषज्ञ कह रहे हैं, वह यह है कि कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है सोशल डिस्टेंसिंग।

शिवराज का रिकॉर्ड कायम चौथी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ..

4. संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा!
मोदी ने कहा- सोशल डिस्टेंसिंग यानी एक-दूसरे से दूर रहना। कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है। इसे फैलने से रोकना है तो उसके संक्रमण के चक्र को तोड़ना ही होगा। कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग केवल मरीज के लिए आवश्यक है, यह सोच सही नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग हर नागरिक और हर परिवार के लिए है। प्रधानमंत्री के लिए भी है। कुछ लोगों की लापरवाही और गलत सोच आपको, आपके बच्चों, माता-पिता, आपके परिवार, आपके दोस्तों और पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी।

कोरोना का कहर:‌ आज रात 12 बजे से देशभर में लॉकडाउन होगा, यह 21 दिन का होगा..

5. कोरोना यानी को- कोई, रो- रोड पर, ना- ना निकले!

6. संक्रमित एक व्यक्ति सैकड़ों लोगों को एक हफ्ते में संक्रमित कर सकता है!

7. कोरोना से तभी बचा जा सकता है, जब घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघी जाए!

8. डॉक्टर, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ के बारे में सोचिए!
मोदी ने कहा- यह धैर्य और अनुशासन की घड़ी है। जब तक देश में लॉकडाउन की स्थित है, हमें अपना संकल्प और अपना वचन निभाना है। मेरी आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि घरों में रहते हुए आप उन लोगों के बारे में सोचिए, उनके बारे में मंगलकामना कीजिए, जो अपना संकल्प निभाने के लिए अपनी जान खतरे में डालकर काम कर रहे हैं। डॉक्टर, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ के बारे में सोचिए। ये लोग एक-एक जीवन बचाने के लिए अस्पताल में काम कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के लोग, एम्बुलेंस के ड्राइवर, सफाई कर्मचारियों के बारे में सोचिए जो दूसरों की सेवा कर रहे हैं। आपकी सोसाइटी, सड़कों, मोहल्लों को साफ करने वालों के बारे में सोचिए। आपको सही जानकारी देने के लिए 24 घंटे काम कर रहे मीडिया के लोगों के बारे में भी सोचिए जो संक्रमण का खतरा उठाकर सड़कों पर, अस्पतालों में हैं। पुलिसकर्मियों के बारे में सोचिए जो घर-परिवार की चिंता किए बिना आपको बचाने के लिए ड्यूटी कर रहे हैं। कई बार कुछ लोगों की गुस्ताखी के शिकार भी हो जाते हैं। कोरोना वैश्विक महामारी से बनी स्थितियों के बीच केंद्र और राज्य सरकारें तेजी से काम कर रही हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को असुविधा ना हो, इसके लिए कोशिश कर रही है।

कोरोना का कहर:‌ आज रात 12 बजे से देशभर में लॉकडाउन होगा, यह 21 दिन का होगा..

9. यह गरीबों के लिए मुश्किल वक्त!
प्रधानमंत्री ने कहा- निश्चित तौर पर संकट की यह घड़ी गरीबों के लिए भी मुश्किल वक्त लेकर आई है। सरकार, सिविल सोसाइटी के लिए, तमाम संगठन इन लोगों के लिए जुटे हुए हैं। लोग इन गरीबों के लिए साथ आ रहे हैं। जीवन जीने के लिए जो जरूरी है, उसके लिए सारे प्रयासों के साथ ही, जीवन बचाने के लिए जो जरूरी है, उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। महामारी से निपटने के लिए देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने का काम केंद्र सरकार कर रही है। कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए केंद्र ने 15 हजार करोड़ रुपए का काम किया है। आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, प्रयोगशालाएं आदि बढ़ाई जाएंगी। मेडिकल और पैरामेडिकल की ट्रेनिंग का काम भी किया जाएगा। राज्यों से अनुरोध किया है कि स्वास्थ्य सेवा ही सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। देश का प्राइवेट सेक्टर भी संकट और संक्रमण की इस घड़ी में देशवासियों के साथ खड़ा है। प्राइवेट लैब और अस्पताल सरकार के साथ काम करने के लिए आगे आ रहे हैं। यह भी ध्यान रखिए कि ऐसे समय में जाने-अनजाने अफवाहें भी जोर पकड़ती हैं। मेरा आग्रह है कि किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्वास से बचें। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और मेडिकल संस्थानों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना बहुत जरूरी है। बिना डॉक्टरों की सलाह के कोई भी दवा ना लें। खिलवाड़ आपके जीवन को और खतरे में डाल सकता है। मुझे विश्वास है कि हर भारतीय संकट की इस घड़ी में सरकार के निर्देशोें का पालन करेगा। 21 दिन का समय लंबा है, आपके जीवन, आपके परिवार की रक्षा के लिए हमारे पास यही एक रास्ता है। भरोसा है कि हर हिंदुस्तानी इस संकट का मुकाबला करेगा, बल्कि इस मुश्किल घड़ी से विजयी होकर निकलेगा। अपना, अपनों का ध्यान रखिए। आत्मविश्वास के साथ कानून-नियमों का पालन करते हुए, संयम बरतते हुए, विजय का संकल्प करते हुए, हम सब इन बंधनों का पालन करें।

कोरोना के कहर के चलते हंता वायरस ने लिया जन्म, एक की मौत..

10. जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए धन्यवाद!

मोदी ने कहा- मेरे प्यारे देशवासियो! आज मैं एक बार फिर कोरोनावायरस पर बोलने आया हूं। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था। एक राष्ट्र के नाते उसकी शुद्धि के लिए हर भारतवासी ने पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया। बच्चे, बुजुर्ग, छोटे-बड़े हर वर्ग के लोगों ने परीक्षा की इस घड़ी में साथ दिया। जनता कर्फ्यू को हर भारतवासी ने सफल बनाया। एक दिन के जनता कर्फ्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर उसका मुकाबला करते हैं। आप सभी जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।