MPCA को बेनकाब करने कांग्रेस ने मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से मदद मांगी,कहा हमें शिकायत करें
भ्रष्टाचार और MPCA को बेनकाब करने का जिम्मा कांग्रेस ने संभाल लिया है। टिकट को लेकर हुए भ्रष्टाचार में कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर कर अपील की है कि यदि किसी के पास MPCA के भ्रष्टाचार और घोटाले से संबंधित कोई जानकारी हो,या फिर क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय की जानकारी हो तो वह दिए नंबरों में हमसे साझा करें। वह इन घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर टीम का पर्दाफाश करेंगे।
आपको बता दें यह नंबर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने जारी करते हुए आश्वासन दिया की जानकारी साझा करने वालों की डिटेल गोपनीय रखी जाएगी साथ ही यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि MPCA के अंदर बैठे सफेदपोश भ्रष्टाचारियों को बेनकाब किया जाएगा।
भोपाल क्राइम ब्रांच ने महिला को 750 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार,इतवारा से खरीदा था गांजा
नंबर शेयर कर जनता से की अपील
प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर(9098000009) के साथ पोस्टर जारी किया है जिसमें उन्होंने होलकर स्टेडियम की फोटो लगाई है। इसके साथ ही MPCA में भ्रष्टाचार एवं घोटाले की जानकारी एवं क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय की जानकारी इस नंबर पर प्रदान करें। साथ ही लिखा है भ्रष्टाचार की मिसाल MPCA। आपका नाम गोपनीय रहेगा क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में भ्रष्टाचार की जानकारी दें।

13 अक्टूबर को करेंगे खुलासा, मांगेंगे न्याय
कांग्रेस नेता द्वारा MPCA के भ्रष्टाचार का खुलासा 13 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इंदौर में MPCA और उसके भ्रष्ट अधिकारियों ने क्रिकेट का बेडा ग़र्क कर दिया है। पिछले मैच में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। इसे लेकर अब 13 अक्टूबर को मीडिया के सामने इसका खुलासा किया जाएगा। आरोप लगाते हुए यादव ने कहा कि MPCA के चेयरमैन और सीईओ पर निशाना साधा है। इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आखरी हद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। जिस तरीके से जनता का पैसा लूटा गया है। खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इंदौर की जनता जो क्रिकेट प्रेमी है उन्हें मैच के टिकट ब्लैक करके लूटा गया है। सारे सबूतों के साथ एजेंसियों के पास और न्यायालय के पास जाकर न्याय मांगा जाएगा।