भोपाल में फिर मिले 104 नए मरीज, 90 हुक्का लाउंज पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध

    भोपाल-इंदौर बने हॉटस्पॉट
    Share this News

    राजधानी में शनिवार को कोरोना के 104 नए मरीज मिले हैं। चार दिन में यहां 376 संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शहर के सभी 90 हुक्का लाउंज पर शनिवार से प्रतिबंध लगा दिया। प्रशासन का तर्क है कि होटल, रेस्त्रां, बार में बड़ी संख्या युवा जाते हैं और एक ही हुक्के का कई लोग उपयोग करते हैं, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं को .?

    इधर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कनार्टक, पंजाब और गुजरात के बाद मप्र देश का छठवां राज्य बन गया है जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। तीन दिन से यहां लगातार 400 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। मार्च के पांच दिन में यहां 1981 नए संक्रमित बढ़े हैं। प्रदेश में एक्टिव केस भी 3457 हो गए हैं। सर्वाधिक 1330 एक्टिव केस इंदौर में हैं, जबकि भोपाल में 598 हैं। 23 मार्च को प्रदेश में 2157 संक्रमित थे। 10 दिन में एक्टिव केस में 1306 मरीजों का इजाफा हुआ है।

    इन जिलो में 8 मार्च से लग सकता है नाइट कर्फ्यू ,CM ने दिए संकेत

    जांचें भी हो रहीं आधी

    नवंबर में रोजाना होने वाली जांचों की संख्या 32 हजार तक भी हुई थी। वर्तमान में रोजाना 16 हजार जांचें ही हो रही हैं। जांचें कम होने के बाद भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

    व्यापमं परीक्षा में एक बार फिर घोटाला 10 टॉपर्स के एक जैसे नम्बर और एक जैसी गलती

    कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले की सम्पूर्ण राजस्व पीने व परोसने पर प्रतिबंध लगाया

    कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दण्ड प्रकिया संहिता 1973की धारा-144 अंतर्गत कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु भोपाल जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में किसी भी होटल रेस्टोरेंट ,बार और हुक्का बार आदि में हुक्का पीने व परोसने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया

    व्यापमं परीक्षा में एक बार फिर घोटाला 10 टॉपर्स के एक जैसे नम्बर और एक जैसी गलती