CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार को मिली जमानत,कहा जारी रहेगी लड़ाई

CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार को मिली जमानत,कहा जारी रहेगी लड़ाई

Share this News

जेल जाने के दौरान सीएम के पिता नंद कुमार बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उनकी लड़ाई आगे जारी रहेगी।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्होंने जमानत याचिका लगाई थी। बता दें कि डीडी नगर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्‍हें आगरा से रायपुर पुलिस गिरफ्तार कर के लाई थी। तीन दिन वह जेल में रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को जमानत बेल लगाई गई। इस पर जज ने बेल दे दी है। यह जानकारी वकील गजेंद्र सोनकर ने दी।

मध्य प्रदेशः छिंदवाड़ा के ‘गोटमार’ मेले के दौरान जमकर पथराव, 400 से अधिक लोग घायल

उल्‍लेखनीय है कि ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद बघेल की ओर से जमानत के लिए आवेदन दायर नहीं किया गया था। तीन दिन बाद जमानत के लिए आवेदन लगाया गया। जहां से जमानत मिल गई। ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर 4 सितंबर को डीडी नगर पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

छत्‍तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को कोर्ट ने 15 दिन के लिए भेजा जेल,देखें वीडियो

लखनऊ में ब्राह्मण समाज के खिलाफ दिए थे बयान :

बता दें कि लखनऊ में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस समाज के लोगों में आक्रोश था।सर्व ब्राम्हण समाज रायपुर पुलिस एफआइआर दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी के लिए निकल गई थी। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस सात सितंबर को रायपुर लाया गया।

लखनऊ से पहले भी नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। नंदकुमार बघेल लखनऊ शिक्षक भर्ती में गलत आरक्षण प्रक्रिया अपनाने पर धरना दे रहे युवाओं के बीच 30 अगस्त को पहुंचे थे और उनका समर्थन किया था। इस धरने में उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताते हुए बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें।

हमसे ट्विटर पर जुड़ें
CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।