आंगनवाड़ी केंद्रों में मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने 385 पदों पर भर्ती निकाली है।
मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी वर्कर्स, आंगनवाड़ी हेल्पर, मिनी आंगनवाड़ी वर्कर्स के 385 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्तियां इंदौर, धार, झबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर में होंगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करें। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आवेदन पत्र जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जिले की संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना के कार्यालय में 14 अगस्त 2023 तक जमा किए जा सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम | पदों की संख्या |
आंगनबाड़ी वर्कर्स | 123 |
आंगनबाड़ी हेल्पर | 246 |
आंगनबाड़ी मिनी वर्कर्स | 16 |
शैक्षणिक योग्यता : कैंडिडेट्स मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं कक्षा पास या उसके समकक्ष होना चाहिए।
इन बच्चों को मिलेंगे 5 हजार रूपये महीना,शिवराज ने किया ऐलान देखें वीडियो
आयु-सीमा : कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस : उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।