रिश्वत के लिए की बदसलूकी तो महिला ने कॉलर पकड़ सड़क में घसीटा

रिश्वत के लिए की बदसलूकी तो महिला ने कॉलर पकड़ सड़क में घसीटा

Share this News

MP पुलिस के रिश्वतखोर आरक्षक को महिला ने सबक सिखा दिया। आरक्षक पहले ही 40 हजार रुपए ले चुका था और 15 हजार और मांग रहा था। यही नहीं, वह बदसलूकी पर उतर आया तो महिला उसका गिरेबान पकड़कर सड़क पर ले आई। लोग जुट गए और कांस्टेबल का तमाशा बन गया। पोल खुलते देख आरक्षक हाथ जोड़ने लगा। इस बीच, किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। बाद में पुलिस आई और उसे पकड़कर ले गई।

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, साइबर क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

असल में सोजनाचक निवासी गुलाब बाई सपेरा(महिला) पहले से ही दबंगों से सताई हुई थी। उसे अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 1.50 लाख रुपए मिले थे। एजेके थाने में पदस्थ आरक्षक परमानंद शर्मा को यह राशि रिलीज कराने के नाम पर घूस चाहिए थी। आरक्षक पहले ही 40 हजार रुपए ले चुका था। 15 हजार रुपए और मांगने बैंक पहुंच गया। महिला ने कहा कि सिर्फ 5 हजार रुपए ही निकले हैं। बाकी बाद में दूंगी, इस पर आरक्षक महिला को गालियां देने लगा और कहा कि तुझे देख लूंगा। फिर महिला ने आरक्षक की गिरेबान पकड़ ली और उसे खींचकर सड़क पर ले आई। सड़क पर ही दोनों में तकरार होने लगी।

https://www.instagram.com/p/CLbYoUtosVD/?utm_source=ig_web_copy_link

हाथ जोड़कर माफी मांगी
सड़क पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। रिश्वत की बात सामने आते ही लोग भी आक्रोशित हो गए। अपनी पोल खुलती देख आरक्षक ने हाथ जोड़े, लेकिन महिला ने नहीं छोड़ा। पुलिस भी आई और आरक्षक को ले गई और महिला को भी एजेके थाने में बुलाया। वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही, यह मामला एसपी राजीव कुमार मिश्रा के संज्ञान में आया, तो उन्होंने आरक्षक को निलंबित कर दिया।

https://youtu.be/gYXduhJwJPU?t=1

लगातार तीन दिन से ले रहा था रुपए
मंगलवार को 10 हजार रुपए लिए, बुधवार को भी 10 हजार और गुरुवार को 20 हजार रुपए आरक्षक ने महिला से झटक लिए थे। 15 हजार और मांग रहा था। शनिवार को बैंक दबाव बनाकर बुलाया था। तभी यह घटना हो गई।

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।