भोपाल की सोशल वर्कर महिला को देह व्यापार से जुड़ने प्रयागराज से मिल रही धमकी

    Share this News

    सेक्स रैकेट में महिलाओं को फंसाने का एक नया तरीका सामने आया है। देह व्यापार से जुड़ी प्रयागराज की दो महिलाओं ने भोपाल की एक सोशल वर्कर महिला को अश्लील वीडियो भेजा। इसके बाद महिलाओं ने भोपाल की महिला को धमकाते हुए कहा कि तुम भी अश्लील वीडियो भेजो, नहीं तो तुम्हें बदनाम कर दिया जाएगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 3 मोबाइल फोन नंबर धारकों के खिलाफ FIR की है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद लेगी।

    किसानों पर राजद्रोह के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, हरियाणा के सिरसा में हाई अलर्ट

    कोहेफिजा इलाके में रहने वाली 40 साल की महिला सोशल वर्कर हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले वे प्रयागराज गई थीं। यहां पर उनकी दो महिलाओं से परिचय हुआ। उन्होंने उनका नंबर लिया। उसके बाद वे वापस भोपाल आ गईं। पहले तो उन्होंने फोन पर बात करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 20 अप्रैल को अश्लील वीडियो भेजा। मना करने के बाद भी अलग-अलग नंबरों से अश्लील वीडियो भेजने लगीं। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि तुम भी उन्हें इसी तरह के वीडियो भेजो। मना करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देने लगी।

    छतरपुर में मिठाई कि दुकान में हुआ 20 मिनट में 5 सिलेंडर ब्लास्ट,देखिए ब्लास्ट का पूरा विडियो

    तीन महीने बाद शिकायत की

    कोहेफिजा पुलिस थाने के TI अनिल बाजपेयी ने बताया कि महिला का कहना है कि उसे तीन से ज्यादा नंबरों से 20 अप्रैल से लगातार अश्लील वीडियो आ रहे हैं। इसके अलावा उससे देह व्यापार में जुड़ने के लिए कहा जा रहा है। मना करने पर धमकी मिल रही है। महिला से अभी तीन मोबाइल नंबर मिले हैं। आरोपियों का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल निकाली जा ही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा