भोपाल: युवक ने की अपने ही बड़े भाई की हत्या, बाथरूम साफ करना बताई वजह

    Share this News

    भोपाल में 20 साल के युवक ने अपने सौतेले बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वह शव के पास करीब 3 घंटे तक बैठा रहा( उसके बाद काॅलोनी में शांति होने पर लाश घर के बाहर ले जाकर दूर फेंक दी। युवक का कहना है कि बड़ा भाई नशे में धुत होकर उससे बाथरूम साफ करवाता था। मना करने पर मारपीट करता था। इसी का बदला लेने उसने वारदात को अंजाम दिया है।

    भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीज ने किया सुसाइड, अस्पताल की पांचवीं मंजिल से नीचे कूदा

    छोला मंदिर TI अनिल सिंह मौर्य ने बताया, सोमवार सुबह करीब 8 बजे भानपुर मल्टी फेज – 4 के पीछे अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई। कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त नानकराम (32) पिता सेवकराम बलाई के रूप में हुई। वह मकान नंबर बी-7 में रहता था। पूछताछ में मृतक की मां लक्ष्मी ने बताया, नानकराम उसके पहले पति सेवकराम का बेटा था। सेवकराम के छोड़कर चले जाने के कारण उसने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरे पति से उसे एक बेटा और 4 बेटियां हैं।

    गंगा घाट पर लाशों का अंबार: बिहार के बक्सर में 24 घंटे जल रहीं चिताएं; कई शव सीधे नदी में बहाए जा रहे

    मां बोली- रात को घर पर नहीं थी

    लक्ष्मी ने बताया, वह साकेत नगर में झाडू-पोंछा का काम करने गई थी। रात को वह वही रुक गई थी। बेटी सक्को निजी अस्पताल में जॉब करती है। वह भी रात को वहीं ड्यूटी पर थी। लोगों ने बताया कि रात करीब 10-11 बजे नानकराम शराब पीकर घर पहुंचा था। उसका अनिल से विवाद हो गया था। नानक ने अनिल से बाथरूम साफ करने को कहा था। वह शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। अनिल ने मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ। हालांकि उसके बाद किसी को कुछ नहीं पता।

    शादी में ‘लिट्टी’ को लेकर चली गोली, एक की मौत-3 घायल

    अनिल ने ही वारदात का खुलासा किया

    अनिल ने बताया, नानकराम बार-बार उससे बाथरूम साफ करने के लिए कह रहा था। मना करने पर मारपीट करने लगा था। इसी से गुस्से में आकर उसने सब्जी वाले चाकू से गला काट दिया। घटना के बाद वह काॅलोनी में लोगों के सोने का इंतजार करने लगा। रात करीब 2 बजे के बाद जब शांति हो गई, तो उसने लाश बाहर फेंक दी।