भोपाल: मंत्री के साथ दौरे पर गए अफसर के घर 12 लाख की चोरी

भोपाल: मंत्री के साथ दौरे पर गए अफसर के घर 12 लाख की चोरी

Share this News

कुंडी तोड़ बदमाश लाॅकर में रखे 12 लाख रुपए के जेवर ले गए, दौरे से लौटे तब पता चला

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपमहाप्रबंधक विनय गुप्ता के सूने घर पर बदमाशों ने सेंध लगा दी। बदमाश यहां से 12 लाख रुपए के जेवर, 30 हजार रुपए नकदी ले गए। घटना के समय विनय गुप्ता ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ दौरे पर गए थे। 31 अगस्त की सुबह जब अशोका गार्डन में बिजली कॉलोनी स्थित घर पहुंचे, तो घटना का पता चला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

भोपाल : पत्नी को जिंदा जलाया,कर रही थी मायके जाने की जिद

जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार गुप्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में उपमहाप्रबंधक हैं। वह बिजली कॉलोनी अशोका गार्डन में सरकारी आवास पर रहते हैं। वर्तमान में ऊर्जा मंत्री के कार्यालय में उनकी पोस्टिंग है। गुप्ता ने बताया, 19 अगस्त को वह मंत्री के साथ रीवा, सतना और अशोक नगर समेत अन्य जिलों में प्रवास पर गए थे।

व्यापमं घोटाला : CBI कोर्ट ने 8 दोषियों को सुनाई सजा

इस दौरान आवास में ताला लगा था। 24 अगस्त को वह अपने गांव जिला बांदा, उत्तरप्रदेश चले गए। 31 अगस्त की सुबह लौटे, तो दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर देखा, तो अलमारी का लॉकर भी टूटा था। उन्होंने तुरंत ही अशोका गार्डन पुलिस को जानकारी दी। उपमहाप्रबंधक ने बताया, बदमाश करीब 12 लाख रुपए कीमत के जेवर चोरी कर ले गए हैं।

हमसे इंस्टाग्राम पर जुड़े

 

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।