भोपाल: VIP रोड किनारे झाड़ियों में भीषण आग,लाखों का नुकसान

    VIP रोड किनारे झाड़ियों में आग
    Share this News

    VIP रोड किनारे झाड़ियों में आग भभकी,नमकीन के गोडाउन में मशीनें-तेल जला

    भोपाल में गुरुवार सुबह दो जगह भीषण आग लग गई। बैरागढ़ चिचली में नमकीन के एक गोडाउन में आग से कई क्विंटल नमकीन के साथ मशीनें और तेल जल गया। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, VIP रोड किनारे झाड़ियों में आग भभक उठी। आग इतनी तेज थी कि एक होटल के करीब पहुंच गईं। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां भी आग करीब 3 घंटे में काबू हो पाई।

    BJP के लिए काम करने वाले पुलिस-प्रशासन को कमलनाथ ने कहा चुनाव में सिर्फ 16 महीने भूलेंगे नहीं, लेंगे हिसाब

    गेहूंखेड़ा बैरागढ़ चिचली में संजीव मिश्रा का नमकीन गोडाउन है। यहां पर नमकीन बनाया जाता है। इसके चलते कई क्विंटल नमकीन स्टोर कर रखा हुआ था। कोलार फायर स्टेशन इंचार्ज पंकज खरे ने बताया, सुबह 6 बजे आग लगना सामने आया, लेकिन फायर स्टेशन को साढ़े 8 बजे जानकारी मिली। तुरंत मौके पर पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू हो सका। यहां लाखों की मशीनें आग के हवाले हो गई। नमकीन, तेल समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।

    नमकीन गोडाउन में लगी आग को बुझाते फायर स्टेशन इंचार्ज पंकज खरे व अमला।
    नमकीन गोडाउन में लगी आग को बुझाते फायर स्टेशन इंचार्ज पंकज खरे व अमला।

    चारों तरफ धुआं ही धुआं, अमले को हुई परेशानी
    फायर स्टेशन इंचार्ज खरे ने बताया, गोडाउन में आग लगने से चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। कहीं भी वेंटिलेशन नहीं था। इस कारण आग बुझाने में परेशानी हुई। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

    क्लर्क, सचिवालय सहायक सहित 2100 से ज्यादा वैकेंसी, महिलाओं के लिए बड़ा मौका, 700 पोस्ट रिजर्व

    होटल तक पहुंची आग, मुश्किल से काबू पाया
    इधर, सुबह करीब 4 बजे वीआईपी रोड किनारे झाड़ियों में आग लग गई। फतेहगढ़, पुल बोगदा, बैरागढ़, गांधीनगर और माता मंदिर फायर स्टेशनों से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल के ड्राइवर आरिफ भाई ने बताया, वीआईपी किनारे खाली प्लॉट में झाड़ियों में यह आग लगी थी। तेज हवा से आग फैलती गई और इम्प्रीरियल सेब्रे होटल के करीब पहुंच गई।

    तत्काल होटल की टेबल-कुर्सियां हटाई गई। आग इतनी भीषण थी कि आंच होटल के अंदर तक आ रही थी। इसलिए यहां पर मैं खुद दमकल लेकर खड़ा हुआ और आग बुझाने लगा। दूसरी ओर से बाकी दमकलें आग पर काबू पा रही थी। सुबह 7 बजे आग बुझाई जा सकी। संभवत: किसी ने झाड़ियों में बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंक दी होगी। इससे आग लग गई।

    बैरागढ़ चिचली में लगी आग से कई क्विंटल नमकील जलकर राख हो गया।
    बैरागढ़ चिचली में लगी आग से कई क्विंटल नमकील जलकर राख हो गया।