भोपाल: MP नगर-हबीबगंज के बीच बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज से गिरा लोहे का स्ट्रक्चर

भोपाल: MP नगर-हबीबगंज के बीच बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज से गिरा लोहे का स्ट्रक्चर

Share this News

भोपाल में MP नगर से हबीबगंज के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज के एक पिलर का लोहे का स्ट्रक्चर बुधवार शाम गिर गया। स्ट्रक्चर में कई टन सरिए थे। पिलर का सपोर्टर भी डैमेज हुआ है। गनीमत रही कि मजदूर स्ट्रक्चर के आसपास नहीं थे। वरना जनहानि हो सकती थी। इधर, PWD के अफसर अपनी नाकामी छिपाते नजर आए। उन्होंने लोहे की टीन से क्षतिग्रस्त हिस्सा ढंकवा दिया। फिलहाल, पिलर के लोहे के स्ट्रक्चर को मशीनों के जरिए सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है।

राजधानी के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से गायत्री मंदिर के बीच करीब 140 करोड़ रुपए से फ्लाईओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह फ्लाईओवर शहर की सबसे व्यस्त सड़क पर बन रहा है। अधिकांश हिस्से में इसके पिलर भी खड़े किए जा चुके हैं। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पास कुछ पिलर का निर्माण चल रहा है। इनमें से एक पिलर का लोहे का स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा था, जो बुधवार शाम गिर पड़ा।

MP में OBC आरक्षण के मामले में सुनवाई टली,पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने लगाया सरकार पर बड़ा आरोप

बताया जा रहा है कि JCB के ब्रेक फेल होने से पहले सपोर्टर को नुकसान पहुंचा। फिर लोहे का स्ट्रक्चर गिरने लगा। हादसे के दौरान कुछ दूरी पर मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे PWD अफसर मामले को छिपाने में लगे रहे।

भोपाल में खुलेआम बिक रहा गांजा,इस एरिया में जाने से पुलिस भी करती है परहेज

BRTS लेन में गिरता स्ट्रक्चर
कुछ अधिकारियों ने बताया कि यदि पूरा स्ट्रक्चर गिरता, तो वह BRTS लेन पर आकर गिरता। लेन में बुधवार को समान्य ट्रैफिक चल रहा था। इससे बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि स्ट्रक्चर हवा में ही लटक गया। इससे राहगीरों को नुकसान नहीं हुआ। दूसरी तरफ मेट्रो का काम चलने की वजह से ट्रैफिक सामान्य दिनों के मुकाबले बुधवार को काफी स्लो था। हादसे के बाद कुछ देर तक दोनों ओर का ट्रैफिक भी रोक दिया गया।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।