भिंड: दो भाइयों की हत्या के आरोपी को मारी गोली,गंभीर अवस्था में ग्वालियर किया गया रेफर

भिंड: दो भाइयों की हत्या के आरोपी को मारी गोली,गंभीर अवस्था में ग्वालियर किया गया रेफर

Share this News

भिंड जिले के गोरमी थाना पुलिस को सोमवार की देर रात एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक के गोली जांघ में लगी। घायल युवक मुरैना जिले में डबल मर्डर का आरोपी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उसे मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया] फिर ग्वालियर उपचार के लिए रेफर कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है।

मारी गोली
मारी गोली

थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया रंजीत (35) पुत्र मुन्‍नीलाल तोमर निवासी सिहोनिया थाना के सोमवार की देर शाम को गोली लगने से घायल हो गया। घायल के जांघ में पीछे की तरफ गोली लगी है। गोली लगने से घायल युवक डबल मर्डर का आरोपी है।

18 लाख की FD वजह से सोतेली मॉं ने दिया मासूम को जहर,अस्पताल में तड़पते हुए दम तोड़ा

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2013 में सिहोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम लेपा गांव में दो परिवारों में विवाद हुआ था। इस घटना में रंजीत सिंह तोमर और इसके साथियों ने सोवरन सिंह तोमर और वीरभान सिंह तोमर के घर पर फायरिंग की थी। इस घटना में दो सगे भाई सोवरन और वीरभान की मौत हो गई थी। वहीं सोवरन के बेटे राधे तोमर, मृतक के परिवार की महिला मुन्नी तोमर और रास्ते में जा रही गुड्‌डी नाई के गोली लगी थी। घटना के दौरान एक भैंस के भी गोली लगी थी वो भी मृत हुई थी।

डबल मर्डर का आरोपी रंजीत सोमवार की शाम को गोरमी के लिलोई के पास किसी काम से आया था, तभी उसके जांघ में पीछे की तरफ गोली लगी है। यह घटना के बाद गोरमी पुलिस सक्रिय हुई है। गोरमी पुलिस पूरे मामले को प्राथमिक तौर पर संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लेते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

रिश्वत लेते पकड़ाए एम्स भोपाल के डिप्टी डायरेक्टर,CBI ने 1 लाख रुपए लेते दबोचा

जमीन को लेकर विवाद
सिहोनिया थाना क्षेत्र का लेपा गांव के रहने वाले मृतक व आरोपी परिवार की जमीन गोरमी मौजे में है। मृतक सोवरन सिंह तोमर के बेटे राधे तोमर ने आरोपी पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोपी इस मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हुए थे।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।