भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में होगा चरणबद्ध आंदोलन,आज से हुआ आगाज 6 नवंबर को होगा जेल भरो आंदोलन
भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा 21 अक्टूबर से 6 नवंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन करने जा रहा है। जिसमें 21 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन 25 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों में श्रृंखलाबद्ध तरीके से आमरण अनशन 31 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। वही 6 नवंबर को 11 लाख लोगों का राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन होगा।।
जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये।जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है।इसके लिए आवश्यक दस्तावेज?
आपको बता दें भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा का राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन में सहयोग बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा,भारतीय विद्यार्थी युवा बेरोजगार मोर्चा,राष्ट्रीय घुमंतू जनजाति मोर्चा,राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ,राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद,राष्ट्रीय माइनॉरिटी मोर्चा के साथ कई सहयोगी दल समर्थन कर रहे हैं।

निम्न विषयों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा करेगा राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन
- आरएसएस तथा भाजपा का संविधान द्रोह
- उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार द्वारा संविधान द्रोह
- संविधान बदलने की साजिश में विरोध
- ईवीएम का आरएसएस बीजेपी इस्तेमाल कर रही है
- ओबीसी की जाति आधारित गिनती ना करने का विरोध
- मुसलमानों के साथ-साथ सभी अल्पसंख्यक समुदाय को दोयम दर्जे का नागरिक मारने का विरोध
- आरएसएस के द्वारा आदिवासियों को जबरदस्ती हिंदू बनाया जा रहा है इसका विरोध
मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की जातिगत जनगणना पूरी,मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण का लाभ.!
- आरएसएस भाजपा के द्वारा ओबीसी को जोर जबरदस्ती हिंदू बनाने का काम चल रहा है इसका विरोध
- आरएसएस के द्वारा बुद्ध विरासत पर कब्जा किया जा रहा है इसका विरोध
- राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रण और इंद्र कुमार मेघवाल की हत्या का विरोध
- आरएसएस का राष्ट्रवाद ब्राह्मणी आतंकवाद पर खड़ा है इसका विरोध
- बिलकिस बानो को न्याय की मांग
- फोन टेपिंग का विरोध
- आजादी के 75वर्ष का अमृत महोत्सव मनाने का हक..!
उपरोक्त सभी बिंदुओं को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा अपने सहयोगी दलों के साथ राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन करने जा रहा है। दिनांक 21 अक्टूबर 2022 से सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को लेकर हो चुका है।