भारत में 8 अप्रैल को दिखेगा सुपर पिंक मून, ऐसे देख सकते हैं लाइव

भारत में 8 अप्रैल को दिखेगा सुपर पिंक मून, ऐसे देख सकते हैं लाइव

Share this News

साल 2020 का सूपर मून यानी सबसे बड़ा चंद्रमा आपको 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस सुपर गुलाबी चंद्रमा या सुपर पिंक मून जो वसंत के मौसम का पहला पूर्ण चंद्रमा होगा। वह रात को आसमान में चमकता हुआ नजर आएगा। लेकिन दुर्भग्य की बात है कि इस खगोलीय घटना को भारत के लोग नहीं देख पाएंगे, क्योंकि यह सुबह 8 बजकर 5 मिनट में नजर आएगा और उस समय सूर्य की रोशनी बहुत तेज होगी। हालांकि  इसे आप लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं।

जानें क्या है सुपर पिंक मून?

आपको बता दें कि एक सुपरमून ऑर्बिट पृथ्वी के सबसे करीब होता है। आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है। लेकिन 8 अप्रैल को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। जिसके कारण चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। 8 अप्रैल को सुपर पिंक मून हमारे ग्रह से 3,56,907 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सुपरमून पूर्णिमा के दिन पड़ रहा हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार ऐसा होता है।

छह महीने के बच्चे को हुआ कोरोना, कई अस्पतालों में भटकती रही मां..

क्यों कहते हैं पिंक मून?
कई लोगों को लगता है कि इस दिन चंद्रमा का रंग गुलाबी होगा। जिसके कारण इसे इस नाम से जाना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल अमेरिका में खिलने वाले पिंक फूल ‘Phlox Subulata’वसंत ऋतु में खिलता है। इसलिए अप्रैल माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को पिंक मून कहने की परंपरा है। इसी कारण साल 2020 में पड़ने वाले सुपर मून को इस नाम से पुकारा जा रहा है।

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में 8 अप्रैल को सुबह  8 बजकर 5 मिनट में होगा। उस समय सूर्य की अधिक रोशनी के कारण आप नहीं देख पाएंगे। इसलिए आप इसे Slooh के यूट्यूब चैनल में आसानी से देख सकते हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है