त्‍योहार की शुरुआत से पहले फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम,जाने आपके शहर में क्या हैं गैस सिलेंडर के दाम

    फिर महंगी हुई LPG, दिल्ली में अब 14.5 किलो गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 पहुंची
    फिर महंगी हुई LPG, दिल्ली में अब 14.5 किलो गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 पहुंची
    Share this News

    दिल्ली के अलावा अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये हो गया है।

    महंगाई से जूझ रही आम जनता को गैस कंपनियों ने तगड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को LPG Gas Cylinder की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 15 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.5 किलो के घरेलू गैस के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं।

    आदिवासी को आदिवासी भी नहीं मानती भाजपा,विकाऊ के भरोसे लड़ती है चुनाव-दिग्विजय सिंह

    दिल्ली के अलावा अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में रसोई गैस का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में रसोई गैस की कीमत 844.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई।

    बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को ही तेल कंपनियों ने 19 Kg कमर्शियल गैस की कीमत में 43.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि उस समय घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1736.5 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 1805.5 रुपए है। मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है।

    इंदौर : नौकर संग मिल पत्नी ने टायर व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

    इस साल अब तक 205 रुपये बढ़ी कीमतें

    रसोई गैस की कीमतों में इस साल अब तक 205 रुपये का इजाफा हो चुका है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) था। सितंबर की शुरुआत में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ी थीं। जिसके बाद सिलेंडर की कीमतें 884.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले अगस्त की शुरुआत में भी एलपीजी की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसके बाद एलपीजी सिलेंडर 859.5 रुपए हो गया था। वहीं जुलाई में भी गैस की कीमत में 25.5 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी।

    इंदौर के सांसद का खंडवा में कटा चलान,चालान कटने के बाद कार से उतर कर बाइक से गए सांसद

    जिसके बाद रसोई गैस की कीमत दिल्ली में 834.50 रुपए पर पहुंच गई थीं। इससे पहले अप्रैल में आखिरी बार 14.2 किलो ​के सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपये कीमत घटाई थी।

    Month Delhi (14.2 Kg IndaneGas) 

     

    January 1, 2021 694
    February 4, 2021 719
    February 15, 2021 769
    February 25, 2021 794
    March 1, 2021 819
    April 1, 2021 809
    May 1, 2021 809
    June 1, 2021 809
    July 1, 2021 834.5
    August 17, 2021 859.5
    September 1, 2021 884.5
    October 6, 2021 899.5

    ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत

    रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

    हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े