जैकलीन और बादशाह के गाने पर लगा कॉपी का आरोप..

    Share this News

    कुछ दिनों पहले जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह का गाना ‘गेंदा फूल’ रिलीज हुआ। अब यह गाना विवादों में घिर गया है।

    हाल ही में कुछ दिनों पहले जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह का गाना ‘गेंदा फूल’ रिलीज हुआ। इस गानें में जैकलीन और बादशाह की अच्छी बॉन्डिंग दिखाई गई है। एक तरफ जहां इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे है, वही यह गाना विवादों में घिर गया है। दरअसल, इस गाने पर कॉपी करने का आरोप लगा है।

    कोरोना का कहर: लॉकडाउन का उल्लंघन कर 60 मजदूर ट्रकों में छुपकर जाते पकड़ाएं..

    क्या है मामला!

    आपको बता दें कि, खबर आ रही है कि ये गाना एक लोक गायक रतन काहर का कॉपी है। 70 के दशक का ये गाना बंगालियों में काफी पॉपुलर है।

    बादशाह के साथ पायल देव ने गाया है यह गाना!

    बता दें कि, इस गाने को बादशाह के साथ पायल देव ने गाया है।बंगाली लुक में जैकलीन फर्नांडिस बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वीडियो में बादशाह और जैकलीन का रोमांस भी दिखाया गया है, जो कि बहुत ही शानदार है। इस वीडियो को स्नेहा शेट्टी कोहली ने डायरेक्ट किया है। बादशाह और जैकलीन की जबरदस्त केमिस्ट्री भी इस गाने में दिखाई दे रहा है।

    कोरोना का कहर: कोरोना से दुनिया का इतना हिस्सा हुआ लॉकडाउन..

    क्रेडिट ना देने का आरोप!

    खबरों के अनुसार, बादशाह के गाने ‘गेंदा फूल’ के कुछ बोल बंगाली फोक सॉन्ग ‘बोरलोकर बिटिलो’ से मिलते-जुलते हैं। इस गाने के राइटर रतन कहर हैं। अब मामला ये है कि, बादशाह के इस गाने में ओरिजनल राइटर को क्रेडिट ना देने पर वो भड़क गए हैं। जिसके बाद अर्घया बोस जो फ्रांस में डॉक्टोरल रिसर्चर हैं। उन्होंने फ्रांस से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने ‘गेंदा फूल’ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने इस लेटर के माध्यम से ओरिजनल गाने के राइटर रतन को क्रेडिट देने की मांग की है।

    कोरोना का कहर: कमलनाथ बोले लॉक डाउन का करें पालन..

    एक यूजर ने किया ट्वीट!

    एक शख्स ने ट्वीट किया, गेंदा फूल लोकगायक रतन काहर का पॉपुलर गाना है। लेकिन दुख की बात है कि, उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह बादशाह के खिलाफ केस करें कि, इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक उनके हैं।